दरोगा को गोली मारने वाले आरोपी सईद बंजारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2017-08-25 05:50 GMT
si Suryamani Yadav, Mangalganj police station, animal smugglers, raids, Saeed Banjara,

शाहजहांपुर: खीरी के मैंगलगंज थाने में तैनात दरोगा सूर्यमणि यादव को तीन दिन पहले पशु तस्करों ने गोली मार दी थी। सुरागरसी के आधार पर मैंगलगंज पुलिस और खीरी की एसओजी टीम ने गुरुवार शाम निगोही एक मोहल्ले में छापेमारी की।

इस दौरान दरोगा को गोली मारने के आरोपी बदमाश व पशु तस्कर सईद बंजारा ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका दूर तक पीछा किया। इसके बाद जब सईद गन्ने के एक खेत में घुसने को था, तभी खीरी पुलिस ने उसे दबोच लिया। सईद के दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं।

मामला निगोही थाना क्षेत्र का है। मैगलगंज थाने की पुलिस ओर खीरी पुलिस ने दरोगा पर फायर करने वाले आरोपी की तलाश मे निगोही मे डेरा डाल रखा था। वहीं निगोही पुलिस भी लगातार खीरी पुलिस के संपर्क थी। तभी सूचना मिली कि निगोही कस्बे में सईद बंजारा रह रहा है।

सूचना के आधार पर खीरी एसओजी, मैगलगंज पुलिस निगोही पुलिस के साथ सईद बंजारा की तलाश में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस को देखते ही सईद बंजारा ने भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया। जिसके बाद वह सईद बंजारा खेतों में घुस गया। जिसके बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसको खीरी पुलिस सईद बंजारा को अपने साथ ले गई।

वही एसओ नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि तीन दिन पहले मैगलगंज में दरोगा के सईद बंजारा ने गोली मारी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसको पकड़ने खीरी पुलिस आई। सईद बंजारा को गिरफ्तार कर खीरी पुलिस अपने साथ ले गई।

Tags:    

Similar News