Pune Crime News: डॉक्टर दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Pune Crime News: पुणे में आज डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जोकि आत्महत्या का कारण बन गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-01 11:02 GMT

डॉक्टर दंपत्ति (फोटो-सोशल मीडिया)

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में सनसनीगेज वारदात के होने की खबर सामने आई है। यहां आज डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। इस मामले के बारे में बताया जा रहा कि वनवाणी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाले डॉक्टर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान पहले पत्नी और फिर उसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने वाले डॉक्टर पति-पत्नी की पहचान अंकिता निखिल शेंडकर (26) और निखिल दत्तात्रेय शेंडकर (28) के रूप में हुई है। वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे। बता दें, दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे।

जब निखिल घर पहुंचा

प्रैक्टिस कर रही अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर में है जबकि निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था। लेकिन बीती रात घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर कुछ कहा-सुनी हो गई। फिर रात करीब आठ बजे जब निखिल घर पहुंचा, तबतक अंकिता ने खुदकुशी कर ली थी।

जब निखिल घर पहुंचा तो अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली। जिसे देखते ही निखिल अंकिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

निखिल ने उठाया ये कदम

स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद अंकिता के शव को उसके भाई को सौंप दिया गया। दूसरी तरफ पत्नी की आत्महत्या का सदमा सह न पाने पर निखिल ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

गुरुवार सुबह निखिल की मौत की खबर मिलते ही वानवाणी पुलिस फिर मौके पर पहुंची। जिसके बाद निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले के बारे में पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों मानसिक संकट के दौर से गुजर रहे थे और दोनों में कहासुनी होती रहती थी।

लेकिन पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें, डॉक्टर दंपति की मौत से आजाद नगर मोहल्ले के साथ ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं बताया जा रहा है कि निखिल और अंकिता की शादी अभी हाल में ही हुई थी। लेकिन किसी बात को लेकर कुछ दिनों से दोनों में कहासुनी हो रही थी। जिसके बाद दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

Tags:    

Similar News