दबंगों का तांडव: छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर पीटा, लड़की की फोड़ दी आंख

घर में मौजूद राम आसरे ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अचानक पिता पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

Reporter :  Narendra Singh
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-04-28 18:03 GMT

पीड़िता

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में दबंगो के हौसले इस कदर बढ़ गए है कि वो खुलेआम एक लड़की के साथ छेड़खानी करते है और जब परिवार विरोध करता है तो पिता व पुत्री पर हमला बोल देते है। पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हुए है। हमले से जहां बेटी की आंख से लगातार खून बह रहा है वही दबंगो ने पिता के सिर पर तगड़ा वार किया है। पीड़ितों ने थाने  पहुंचे और वहां न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में रहने वाले राजाराम का किसी बात को लेकर राम आसरे से विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, राम आसरे उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व छींटाकशी करता है। आज जब उसकी पुत्री घर मे अकेली थी तो राम आसरे उसके घर में घुस गया। इसी बीच लड़की के पिता भी अपने घर पहुंचे। घर में मौजूद राम आसरे ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अचानक पिता पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

राम आसरे की दबंगई की का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि वो तांडव करता रहा और किसी ग्रामीण ने बीच बचाव की कोशिश भी नहीं की। उसके बाद वो सब वहा से चलते बने। गिरते पड़ते पिता पुत्री भदोखर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। यहां भी उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ा और इस बीच पुत्री की आंख से व पिता के सिर से लगातार खून बहता रहा लेकिन उनका इलाज भी करवाना खाकी के जिम्मेदारों ने उचित नहीं समझा।

वही मामले पर भदोखर थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम को मौके पर भेजा गया है।लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नही आया है।

Tags:    

Similar News