CBSE UGC NET EXAM 2017: राजधानी में 27 हजार उम्मीदवार ने दी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन( सीबीएसई) की ओर से रविवार (5 अक्टूबर) को देशभर में यूजीसी नेट 2017 का एग्‍जाम कराया जा रहा है। राजधानी में भी 50 सेंटर्स पर इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस परीक्षा में राजधानी में ही करीब 27 हजार कैंडीडेटेस एग्‍जाम दे रहे हैं।

Update: 2017-11-05 06:54 GMT

लखनऊ: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन(CBSE) की ओर से रविवार (5 अक्टूबर) को देशभर में यूजीसी नेट 2017 का एग्‍जाम कराया जा रहा है। राजधानी में भी 50 सेंटर्स पर इस परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस परीक्षा में राजधानी में ही करीब 27 हजार कैंडीडेटेस एग्‍जाम दे रहे हैं।

साल में एक बार हो रहा एग्‍जाम

सीबीएसई कोआर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि राजधानी में 50 सेंटर्स पर 27 हजार बच्‍चें एग्‍जाम दे रहे हैं। यह पेपर तीन शिफ्टों में सुबह 9:30 से सुबह 10:45 मिनट, सुबह 11:15 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 मिनट तक होगा। पहले यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार कराई जाती थी लेकिन इस साल से परीक्षा का आयोजन साल में एक बार कराया जा रहा है।

इन जगहों पर एग्जाम सेंटर

सीबीएसई कोआर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कैथेड्रल स्‍कूल हजरतगंज, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर, केंद्रीय विदयालय अलीगंज, केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ, केंद्रीय विदयालय मेमोरा, केंद्रीय विद्यायल कैंट, केंद्रीय विद्यालय आईआईएम समेत 50 स्‍कूलों में सेंटर बनाए गए हैं।

तीन पेपरों के लिए होते हैं तीन सेशन

सीबीएसई कोआर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि इसमें 3 पेपरों में कैंडिडेट्स को अपीयर होना होता है। इसके लिए तीन अलग अलग सेशन होते हैं। यह तीन सेशन सुबह 9:30 से 10:45 मिनट, सुबह 11:15 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 मिनट तक होंगे। पहले दो सेशन 75 मिनट के और तीसरा ढाई घंटे का सेशन होगा। पहले दो सेशन के पेपर्स में 50-50 प्रश्‍न होते हैं, जिन्‍हें 75 मिनट में हल करना होता है। पहले दो सेशन के पेपर 100-100 नंबर के होते हैं। इसके बाद तीसरा पेपर 150 नंबर का होता है, जिसमें 75 प्रश्‍न हल करने होते हैं।

Tags:    

Similar News