UPSC: जारी हुआ आईएफएस मुख्य परीक्षा 2018 का शेड्यूल, ये है विवरण

Update:2018-09-04 12:07 IST

लखनऊ: यूपीएससी ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन (आईएफएस)-2018 मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। यह परीक्षा 2 से 10 दिसंबर तक चलेगी।

बता दें कि यह परीक्षा रोजाना दो सत्रों में परीक्षा होगी। पहला सत्र सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।

कब होगा कौन सा पेपर

आईएफएस-2018 परीक्षा में 2 दिसंबर को इंग्लिश जनरल नॉलेज का पेपर होगा। 4 को बॉटनी, मैथ-1, स्टेटिस्टिक्स-1, मैथ-2, स्टेटिस्टिक्स-2 का पेपर होगा। 5 को फिजिक्स, जूलॉजी, 6 को केमिस्ट्री, 7 को एग्रीकल्चर, एनिमल हसबेंडरी व वेटरिनरी साइंस, 8 को जियोलॉजी, 9 को फॉरेस्ट्री और 10 को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग का पेपर होगा।

Tags:    

Similar News