KSBKBT 2 Leap: क्योंकि सास भी...2 में आएगा 10 सालों का लीप, 2 बड़े किरदारों की हो जाएगी मृत्यु
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 सालों का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी, आइए जानते हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहें हैं, शांति निकेतन में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, तुलसी ने बड़े ही प्यार से अपने पूरे घर को समेटा था, लेकिन फिर एक ऐसा तूफान आया, जिससे उसका पूरा परिवार टूट रहा है। नंदिनी और दामिनी एक दूसरे की दुश्मन बन बैठी हैं, पार्थ और वैष्णवी की सगाई भी टूट चुकी है, शांति निकेतन में पूरी तरह से अशांति फैल गई है, इन सब ड्रामे के बीच शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक ये सीरियल 10 सालों का लीप लेने जा रह है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप
बता दें कि, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन यकीनन फैंस चौंक जाएंगे, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स शो की TRP बढ़ाने के लिए तगड़ी प्लानिंग कर रहें हैं, क्योंकि इस बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की TRP बेहद गिर रही है, जहां शो नंबर वन पर रहता था, अब पांचवें नंबर पर आ चुका है, ऐसे में मेकर्स ने शो में लीप लाने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 10 सालों का लीप आएगा, लीप के बाद कहानी पूरी तरह से एक नया मोड़ लेगी, इतना ही नहीं! दो बड़े किरदारों की शो से छुट्टी भी हो जाएगी, हालांकि वो दो बड़े किरदार कौन से होंगे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ, लेकिन कहा जा रहा है कि दमदार एक्टर का रोल खत्म हो सकता है। फिलहाल, लीप की खबर से फैंस के बीच हलचल मच गई है, देखना होगा कि लीप के बाद कहानी में क्या कुछ बदलाव होगा।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो बहुत ही जल्द तुलसी वैष्णवी और रेयांश की शादी का ऐलान करेगी, जिसके बाद शांति निकेतन में थप्पड़ों की बारिश होगी, दामिनी और नंदिनी एक दूसरे पर थप्पड़ों से वॉर करेंगी, इसके बाद तुलसी क्या करेगी और अपने टूटते घर को कैसे बचाएगी, यह देखना शानदार होगा।