Haunted 3D Day 7 Collections: हॉन्टेड 3डी का जबरदस्त कलेक्शन, निकाल ले गई अपना बजट

Haunted 3D: Echoes of the Past Collections: मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की फिल्म हॉन्टेड 3डी इकोज़ ऑफ द पास्ट ने आखिरकार धीरे-धीरे कर अपने बजट तक की कमाई कर ही ली, आइए जानते हैं फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हुआ है।

Update:2026-06-18 22:23 IST

Haunted 3D: Echoes of the Past Total Collections

Haunted 3D: Echoes of the Past Total Collections: विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3 डी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है, जी हां! फिल्म 12 जून से थिएटरों में रिलीज हुई है, वहीं इसी के साथ ही कंगना रनौत की "भारत भाग्य विधाता", दिलजीत दोसांझ की "मैं वापस आऊंगा" और मनोज बाजपेयी की फिल्म "गवर्नर" भी रिलीज हुई थी, लेकिन विक्रम भट्ट की फिल्म ने कमाई के मामले में कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की भी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, इतना ही नहीं, फिल्म ने 6 दिनों में अपने बजट के बराबर कमाई कर चुकी है।

हॉन्टेड 3डी का अब तक का कलेक्शन

मिमोह चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था, वहीं अब वीकडेज में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रही है। बता दें कि हॉन्टेड 3डी फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, यहां तक कि फिल्म को उसके VFX की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है, सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े मीम भी वायरल हो रहें हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। यहां देखें अब तक कलेक्शन -


दिन 1 (शुक्रवार): ₹2.50 करोड़ रुपए कमाए

दिन 2 (शनिवार): ₹3.60 करोड़ रुपए कमाए

दिन 3 (रविवार): ₹3.25 करोड़ रुपए कमाए

दिन 4 (सोमवार): ₹2.45 करोड़ रुपए कमाए

दिन 5 (मंगलवार): ₹1.75 करोड़ रुपए कमाए

दिन 6 (बुधवार): ₹1.40 करोड़ रुपए कमाए

इस तरह भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 17.31 करोड़ रुपए है। वहीं सातवें दिन भी फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है, यक़ीनन 1 करोड़ का करीब फिल्म का कलेक्शन सातवें दिन हो जाएगा, यानी कि 7 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 15 करोड़ से अधिक हो जाएगा, वहीं फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि इसके आगे फिल्म का मुनाफा होगा।

हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट के बारे में

हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट के बारे में बताएं तो इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे के अलावा श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेई, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे कलाकार हैं। विक्रम भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है, जबकि आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने प्रोड्यूस किया है।

Tags:    

Similar News