Cocktail Collection: क्या कॉकटेल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी कॉकटेल 2? जानिए कितना था ओपनिंग डे कलेक्शन
Cocktail Opening Day Collection: कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले चलिए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की कॉकटेल 2 ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया था।
Cocktail Opening Day Collection
Cocktail Opening Day Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बज बना हुआ है और उम्मीद भी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने वाली है, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर और गानों को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि इसी के साथ ही यह भी चर्चाएं हो रहीं हैं कि क्या कॉकटेल 2 सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की कॉकटेल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? चलिए जानते हैं कि कॉकटेल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी।
कॉकटेल का कितना था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कॉकटेल फिल्म 2012 में आई थी, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य किरदारों में थीं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था और इसकी कहानी इम्तियाज़ अली ने लिखी थी। कॉकटेल फिल्म में सैफ अली खान ने गौतम नामक किरदार निभाया था, जो प्लेबॉय रहता है, दीपिका पादुकोण के रोल का नाम वेरोनिका होता है, जो बेफिक्र मिजाज की होती है और वहीं डायना पेंटी के किरदार का नाम मीरा होता है, जो बहुत सीधी होती है। कहानी लव-ट्रायंगल की होती है।
2012 में रिलीज हुई कॉकटेल को बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिला था, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन बताएं तो इसने ओपनिंग डे पर लगभग 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 71.24 करोड़ रुपए था, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 121.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब देखना होगा कि कॉकटेल 2 पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
कॉकटेल 2 के बारे में
कॉकटेल 2 फिल्म के बारे में बताएं तो इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने ही किया है। कॉकटेल 2 की कहानी में भी ट्राएंगल लव देखने को मिलेगा, कृति और रश्मिका दोनों ही शाहिद कपूर से प्यार कर बैठती हैं। कॉकटेल 2 के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन के बारे में बताएं तो ये फिल्म 9-11 करोड़ की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है।