Sunil Grover कितने अमीर हैंं ? सड़क पर सोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखें
Sunil Grover Net Worth: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर गंगा घाट के किनारे सड़क पर सोते हुए आए नजर वीडियो हुआ वायरल्, जाने सुनील ग्रोवर की नेटवर्थ
Sunil Grover Sleeps On Riverbank Video (Image Credit-Social Media)
Sunil Grover Video: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जिन्होंने कपिल शर्मा शो में अपने हर एक किरदार से दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वो किसी भी किरदार को इस तरह से अपनाते हैं, वास्तविक किरदार और उनके में फर्क कर पाना मुश्किल होता है। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शक उनको काफी पसंद करते हैं। सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुनील ग्रोवर को गंगा घाट के किनारे रोड पर सोते हुए देखा गया है। उनके इस वीडियो में लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। स्टारडम की फिकर किए बिना सुनीश ग्रोवर इस तरह से रोड के किनारे सो रहे हैं। चलिए जानते हैं अभिनेता सुनील ग्रोवर कितने अमीर हैं।
सुनील ग्रोवर कितने अमीर हैं (Sunil Grover Net Worth In Rupees)-
सुनील ग्रोवर मशहूर कॉमेडियन है। उनके किरदार गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी को लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले सुनील ग्रोवर को गादर खान के किरदार में देखा गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। कपिल शर्मा शो के अलावा सुनील ग्रोवर को बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में देखा गया है। जिसमें गजनी, भारत और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में हैं। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को लीड रोल में सनफ्लॉवर में देखा गया है। पताल लोक वेब-सीरीज में भी अहम भूमिका निभाई है।
सुनील ग्रोवर के यदि नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 21 से 25 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं द इंडियन कपिल शर्मा शो के लिए वो एक एपिसोड के 25 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के लिए सुनील ग्रोवर 1 से 2 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। तो वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 40 से 50 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। मुबंई में उनके पास खुद का एक आलीशान अपॉर्टमेंट है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रूपए के करीब है। इन सबके बाद भी वो काफी सादगी भरा जीवन व्यतीत करते हैं।
जैसा कि इस समय सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का गंगाघाट के किनारे सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी सादगी की लोग तारीफ कर रहे हैं। अब ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। अभिनेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "तारे ज़मीन पर।" वीडियो को भक्ति ट्रैक 'जय कर महाकाल' पर सेट किया गया था।
इससे पहले सुनील ग्रोवर को हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए भी देखा गया था।