Khatron Ke Khiladi 15 Top 5 Finalist: टॉप 5 फाइनलिस्ट बनें ये खिलाड़ी, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी
Khatron Ke Khiladi Top 5 Finalist: खतरों के खिलाड़ी 15 को उसके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं, आइए जानते हैं कि टॉप 5 किन खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई।
Khatron Ke Khiladi Top 5 Finalist
Khatron Ke Khiladi 15 Top 5 Finalist: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है, हालांकि अब तक शो की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन मेकर्स द्वारा एक से एक जबरदस्त प्रोमो जारी किया जा रहा है, जिसे देख दर्शक उत्साहित हो बैठे हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 टीवी पर कब दस्तक देगा, इसके बारे में भले अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन शो से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट सामने आ रही है, जी हां! वहीं अब यह भी पता चल चुका है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 5 में कौन से खिलाड़ियों ने अपनी जगह बना ली है, आइए जानते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 टॉप 5 फाइनलिस्ट
खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना, जैस्मिन भसीन, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा,ओरी, रुहानिका धवन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और अविका गौर जैसी हस्तियां नजर आएंगी, वहीं अब इनमें से किन खिलाड़ियों ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है, उससे जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है।
बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है और शूटिंग के सेट से हर दिन नई अपडेट आ रही है, वहीं अब जो अपडेट आ रही है, उसके मुताबिक अविनाश मिश्रा, करण वाही, फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन और ऋत्विक धनजानी खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 5 फाइनलिस्ट बन चुके हैं। जी हां! हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसका दावा न्यूज़ट्रैक द्वारा नहीं किया जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी 15 के टॉप 5 खिलाड़ियों को लेकर आई अपडेट यदि सच होती है तो देखना शानदार होगा कि अविनाश मिश्रा, करण वाही, फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन और ऋत्विक धनजानी में से ट्रॉफी किसके पास जाएगी।
बताते चलें कि, खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार ओल्ड वर्सेस न्यू का कॉन्सेप्ट रखा गया है, यानी कि नए कंटेस्टेंट्स के साथ ही कुछ पुराने खिलाड़ियों को भी लिया गया है। इस बार स्टंट और भी खतरनाक होने वाले हैं, कुछ स्टंट के वक्त खिलाड़ियों को चोट भी लगी, वहीं विशाल आदित्य सिंह तो गंभीर चोट लगने की वजह से शो से बाहर हो गए।