Zeenat Aman Affairs: पाकिस्तान के PM से राज कपूर तक, जीनत अमान के प्यार की दिलचस्प कहानी, 74 की उम्र में रह गईं अकेले
Zeenat Aman Affairs: 70 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अमान अपने प्रेम संबंधों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकीं हैं, चलिए आपको उनकी प्रेम कहानी के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Zeenat Aman Affairs
Zeenat Aman Affairs: दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान 70 के दशक की सबसे खूबसूरत और सबसे बेहतरीन अदाकारा मानी जाती थीं, उनकी खूबसूरती पर हर कोई मर मिटता था, सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हर कोई उनकी खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठता था। हालांकि आज भी उनका औरा कम नहीं हुआ है, आज भी वे उतनी ही खूबसूरत हैं, लेकिन उनके प्राइम टाइम में उनका एक अलग ही क्रेज हुआ करता था, उनकी एक झलक देख लोग उनसे प्यार कर बैठते हैं। जीनत अमान के प्यार के किस्से भी कुछ कम नहीं है, उनके कई जाने माने एक्टर्स संग अफेयर्स थे, आइए जानते हैं जीनत अमान किन अभिनेताओं के प्यार से पड़ी और उनकी शादी किससे हुई।
जीनत अमान के बारे में
जीनत अमान का नाम हिंदी सिनेमा की दुनिया में बड़े ही शान से लिया जाता है, वे अपने समय की सबसे हॉट और बोल्ड अदाकारा कहलाती थीं। बता दें कि जीनत अमान का जन्म 19 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था, उनके पिता मुस्लिम थे, जबकि माता हिंदू थीं। अभी हाल ही में जीनत अमान ने खुलासा किया कि उनके पिता के घरवालों ने उन्हें जीनत अमान का नाम दिया था, वहीं उनकी मां के घरवालों ने उन्हें ललितेश्वरी नाम दिया था। हालांकि जीनत अमान का कहना है कि वे किसी एक धर्म को नहीं मानती, क्योंकि उन्हें हर तरह के धर्म को समझने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि उनका धर्म सिर्फ इंसानियत और प्यार हैं।
जीनत अमान अफेयर
अभिनेत्री जीनत अमान का फिल्मी करियर तो बेहद सफल रहा, लेकिन उनकी प्रेम कहानी सफल नहीं हो पाई, हालांकि उन्हें कई बार प्यार हुआ, उनकी दो शादियां भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद भी जीनत अमान आज 74 की उम्र में अकेले ज़िंदगी गुजार रहीं हैं, क्योंकि उन्हें असल जिंदगी में सच्चा प्यार मिल ही नहीं पाया।
संजय खान से शादी
जीनत अमान सबसे पहले अपना दिल अभिनेता संजय खान पर हार बैठी थीं, जीनत संजय खान के प्यार में पूरी तरह पागल हो गईं थीं, संजय खान पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे, लेकिन जीनत अमान किसी भी कीमत पर संजय खान को खोना नहीं चाहती थीं। अब्दुल्ला फिल्म की शूटिंग के दौरान ही यानी कि 1978 में जीनत अमान और संजय खान ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद जीनत के प्यार भरे सपने चूर चूर हो गए, क्योंकि संजय खान उनके साथ मारपीट करते थे, एक बार तो संजय खान ने होटल के रूम में अपनी पहली बीवी के सामने उन्हें खूब मारा था, उनके मुंह से खून निकलने लगा था, जिसके बाद जीनत अमान ने संजय से अलग होने का फैसला किया और महज 1 साल के अंदर यानी कि 1979 में दोनों का तलाक हो गया।
देव आनंद कर बैठे से जीनत से प्यार
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया जीनत अमान बेहद खूबसूरत थीं, हर कोई उनपर अपना दिल हर बैठता था, ऐसे में अभिनेता देव आनंद भी उनकी तरफ खिंचते चले गए। हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म की शूटिंग के दौरान देव आनंद का दिल जीनत अमान पर आ गया, हालांकि जीनत अमान ने देव आनंद का दिल तोड़ दिया, क्योंकि उस दौरान राज कपूर संग उनकी बढ़ती नजदीकियों की खबरें छाई हुईं थीं, देव आनंद जीनत को प्रपोज भी करने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। देव आनंद ने खुद अपनी आत्मकथा में जिक्र किया है कि जीनत के लिए उनका प्यार एकतरफा था।
राज कपूर संग प्यार की चर्चा
जीनत अमान का नाम अभिनेता राज कपूर संग भी जुड़ा था। जीनत अमान और राज कपूर एक साथ कई फिल्मों का हिस्सा रहें, दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती थीं। ऐसे में रियल लाइफ में भी इनके प्यार की चर्चाएं होने लगीं। हर तरह चर्चाएं थीं कि राज कपूर और जीनत अमान के बीच नजदीकियां बढ़ रहीं हैं। हालांकि फिर बाद में जीनत अमान ने बताया कि राज कपूर संग उनका सिर्फ़ प्रोफेसनल रिश्ता था।
इमरान खान संग जुड़ा नाम
जीनत अमान का नाम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान संग भी जुड़ा था, जी हां! इमरान खान संग भी उनके प्यार की चर्चाएं जमकर हुईं थीं। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात लगभग 1979-1980 के दौरान मुंबई में एक फिल्म पार्टी में हुई थी, जहां पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई हुई थी। इमरान खान जीनत अमान के बोल्ड अंदाज पर फिदा थे, धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं, इतना ही नहीं दोनों की कई बार मुलाकातें लंदन में भी हुई, कुछ समय तक दोनों ने डेट किया, लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया।
मजहर खान संग शादी
जीनत अमान को फिर एक्टर और निर्देशक मज़हर खान से प्यार हुआ और उन्होंने मजहर खान संग अपने रिश्ते की नई शुरुआत की। मजहर खान और जीनत अमान की शादी 1985 में हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जीनत और मजहर की शादी सिंगापुर में बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी। मजहर और जीनत अमान के दो बच्चे हैं, अजान और जहान। शादी के कुछ साल बाद मजहर खान संग भी उनका रिश्ता खराब होने लगा, मजहर खान ने उन्हें फिल्मों में काम करने से रोक दिया, उन्हें प्रताड़ित करने लगे, जीनत अमान शादी तोड़ने ही वाली थीं कि 1998 में मजहर खान की किडनी खराब होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
अमन खन्ना संग तीसरी शादी
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स द्वारा बताया जाता है कि मजहर खान के निधन के कुछ सालों बाद 2012 में जीनत अमान ने बिजनेसमैन अमन खन्ना से की थी, अमन उम्र में उनसे बेहद छोटे थे, हालांकि अमन खन्ना संग भी जीनत अमान की शादी नहीं टिक पाई अगर जल्द ही दोनों अलग हो गए। जीनत अमान ने अमन खन्ना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके मुताबिक अमन खन्ना ने 2011 से 2015 के बीच शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया । इसके अलावा, जीनत अमान ने जाली दस्तावेज बनाकर और उनके गहने बेचकर लगभग 15.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया गया था। फिलहाल, आज के समय में जीनत अमान अपने दोनों बच्चों के साथ रह रहीं है।