Dhanush Film OM: धनुष की नई फिल्म OM, स्टार कास्ट से रिलीज डेट तक, जानें सब कुछ
Dhanush Film OM: साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपनी नई फिल्म OM का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है, आइए जानते हैं फिल्म कब दस्तक देगी।
Dhanush Film OM
Dhanush Film OM: साउथ सुपरस्टार धनुष लंबे समय से अपनी अनटाइटल्ड फिल्म D 55 को लेकर सुर्खियों में बनें हुए थे, हालांकि अब आज उन्होंने अपनी इस फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की बेहद दमदार झलक शेयर की है, जो वायरल हो गई है। चलिए जानते हैं कि धनुष की डी 55 (Dhanush D55) का टाइटल क्या है और फिल्म में कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं।
धनुष की डी 55 का टाइटल रिवील (Dhanush Film OM)
धनुष एक से एक शानदार फिल्में करते हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाती हैं, फिलहाल, अब उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। धनुष ने कुछ महीने पहले ही अपने करियर की 55वीं फिल्म का ऐलान किया था, जिसका टाइटल आज अनाउंस कर दिया गया है। धनुष की 55वीं फिल्म का टाइटल OM है।
बता दें कि धनुष ने OM फिल्म का एक शानदार टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वे जबरदस्त एक्शन करते दिख रहें हैं। सामने आए 2 मिनट के टीजर में धनुष ने पूरी लाइमलाइट लूट ली है। टीजर में धनुष दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिख रहें हैं, उनका एक्शन वाला रूप तो देखते बन रहा है। धनुष का किलर अंदाज देख फैंस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
OM मूवी स्टार कास्ट (OM Movie Star Cast)
बता दें कि धनुष की फिल्म OM में बेहतरीन कास्ट नजर आने वालीं है, जी हां! फिल्म में ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। ममूटी और धनुष को एक साथ पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। बताते चलें कि इस फिल्म में साई अभ्यंकर का म्यूजिक होगा। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जो 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।