Aashiqui 3 Movie: आशिकी 3 के बारे में भूषण कुमार ने साझा की अहम जानकारी

Aashiqui 3 Movie Update: कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 के बारे में अनॉउंसमेंट काफी पहले ही कर दिया गया था, लेकिन अब जाकर भूषण कुमार ने आशिकी 3 पर अपडेट साझा किया है.

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-15 14:31 GMT

Aashiqui 3 Movie Update 

Aashiqui 3 Movie Update: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की वजह से काफी चर्चा में छाए हुए हैं। तो वहीं उनकी आने वाले दिनों में भूल भूलैया 3 भी रिलीज होने वाली है। लेकिन दर्शकों को कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म भूषण कुमार व अनुराग बसु के साथ आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म के लिए तीनों ने हाथ मिलाया था। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई है। फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि फिल्म में कार्तिक के साथ कौन-सी अभिनेत्री आशिकी फरमाते हुे नजर आएगी तो वहीं ये फिल्म कबतक रिलीज होगी। अब जाकर भूषण कुमार ने इसपर अपडेट साझा किया है। 

आशिकी 3 मूवी कबतक रिलीज होगी (Aashiqui 3 Release Date)-

आशिकी 3 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म के बारे में कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 इस साल यानि 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन हालहि में एक इंटरव्यू में भूषण कुमार से इसके बारे में पूछा गया कि क्या वो Aashiqui 3 पर काम कर रहे हैं। क्योकि उन्होंने कार्तिक आर्यन व तृप्ति डिमरी के साथ एक फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। इस फिल्म में भी वही कास्ट नजर आ रही हैं, जिनके बारे Aashiqui 3 को लेकर चर्चाऐं हुई थी। 

भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी व अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर अनॉउंसमेंट किया है। जब भूषण कुमार से पूछा गया कि क्या वह Aashiqui 3 के बारे में बात कर रहे हैं। तो भूषण कुमार ने कहा कि नहीं आशिकी 3 पर फिलहाल अभी अपने काम करना बंद कर दिया है। और वो एक अलग फिल्म हैं। और ये एक अलग रोमांटिक फिल्म है। जिसके बाद से पता चलता है कि कार्तिक आर्यन की Aashiqui 3 पर अभी भूषण ने काम करना बंद कर दिया है। इसलिए कार्तिक आर्यन की फिल्म Aashiqui 3 कब रिलीज होगी। इसके बारे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल होगा। 

Tags:    

Similar News