Aashiqui 3 Release Date: आशिक बन सबको दीवाना बनाने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, जानें कब रिलीज हो रही फिल्म?

Aashiqui 3 Release Date: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। आइए आपको बताते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-03-06 11:37 GMT

Aashiqui 3 Release Date (Image Credit: Social Media)

Aashiqui 3 Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आई थी कि फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। तो आइए आज हम आपको फिल्म की रिलीज डेट से लेकर फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार में बताते हैं।

कार्तिक आर्यन संग आशिकी करेंगी तृप्ति डिमरी

हाल ही में खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में आशिकी फरमाने के लिए तृप्ति को चुना है। एनिमल की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश बन चुकी हैं। ऐसे में 'आशिकी 3' के मेकर्स को लगता है कि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा देगी।


कब रिलीज होगी 'आशिकी 3'?

बता दें कि 'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, 'आशिकी 3' का निर्देशन अनुराग बसु संभाल रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को 'बर्फी', 'लूडो' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'आशिकी 3' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और स्पेशल फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं। फिल्म साल 2024 में रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई है।


क्या होगी 'आशिकी 3' की कहानी?

बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल प्ले किया था। फ़िल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और इसके साउंडट्रैक की लगभग 20 मिलियन यूनिट सेल हुई थी। वहीं साल 2013 में मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टरारर ‘आशिकी 2’ भी सुपर-डुपर हिट रही थी। दोनों फिल्में लव स्टोरी पर बेस्ड थीं। वहीं, 'आशिकी 3' की कहानी भी लव स्टोरी पर बेस्ड है, लेकिन इसे दर्शकों के सामने किस एंगल से पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Tags:    

Similar News