Bigg Boss 19 Eviction: प्रणीत मोरे की एक गलती की वजह से बाहर हुए अभिषेक बजाज, जानिए कैसे
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज का सफर खत्म हो चुका है और इसकी वजह प्रणीत मोरे हैं, आइए जानते हैं कैसे।
Abhishek Bajaj Evicted
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते बहुत ही चौंकने वाला एविक्शन होगा, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में एक नहीं, बल्कि दो एविक्शन होगा, ऊपर से ऐसे खिलाड़ी घर से बाहर होंगे, जिनका नाम जान दर्शकों को 440 वोट का झटका लगने वाला है, बता दें कि सलमान खान ने पहले नीलम गिरी का नाम अनाउंस किया, इसके कुछ देर बाद अभिषेक बजाज का नाम लेकर सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन अभिषेक बजाज के बिग बॉस के घर से बाहर जाने की वजह प्रणीत मोरे बनें, आइए जानते हैं कैसे।
प्रणीत मोरे की वजह से अभिषेक बजाज हुए बाहर
सबसे पहले हम आपको बता दें कि बिग बॉस 19 के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी नॉमिनेटेड थे। नीलम गिरी को पहले सबसे कम वोट मिलने की वजह से बेघर किया गया, इसके बाद दूसरे एविक्शन में मेकर्स ने ट्विस्ट डाल दिया, जी हां! नीलम गिरी के एविक्ट होने के बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स बचे- फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर।
सलमान खान ने दूसरे एविक्शन के समय प्रणीत मोरे को एक स्पेशल पॉवर दी, उन्होंने दो नाम दिए, जिसमें से किसी एक खिलाड़ी को नॉमिनेशन से बचाना था, सलमान खान ने प्रणीत मोरे से कहा था वे अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में से किसे एविक्शन से बचाना चाहते हैं, ऐसे में प्रणीत के लिए फैसला लेना बेहद मुश्किल था, क्योंकि अभिषेक बजाज और अशनूर कौर दोनों ही प्रणीत मोरे के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फिर प्रणीत मोरे ने अपना फैसला सुनाते हुए अशनूर कौर को सुरक्षित रखने के फैसला किया। प्रणीत मोरे के इस फैसले की वजह से अशनूर सुरक्षित रह गईं और फिर अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया। अभिषेक बजाज का एविक्शन दर्शकों के लिए बेहद शॉकिंग है, क्योंकि उन्होंने पहले ही दिन में अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया था, हर मुद्दे पर अपनी बात रखते थे, वे जिस तरह से गेम खेल रहे थे, उनके गेम को देख सभी को पूरा यकीन था कि अभिषेक बजाज टॉप 5 में अपनी जगह जरूर बनाएंगे, लेकिन अभिषेक का सफर उससे पहले ही खत्म हो गया है।