Abhishek Bajaj ने Pranit More को मारा ताना, कह दी बड़ी बात, देखें
Abhishek Bajaj On Pranit More: बिग बॉस 19 के घर से अभिषेक बजाज का पत्ता साफ हो गया है, जिसके बाद उन्होंने प्रणीत मोरे पर निशाना साधा है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
Abhishek Bajaj On Pranit More
Abhishek Bajaj On Pranit More: बिग बॉस 19 के घर से अभिषेक बजाज अपना बोरिया बिस्तर बांध वापस आ चुके हैं, जी हां! पिछले वीकेंड के वॉर पर ही अभिषेक बजाज को कम वोटों के चलते एविक्ट किया गया, हालांकि अभिषेक बजाज का एविक्शन दर्शकों के लिए बेहद शॉकिंग रहा, क्योंकि दर्शक उन्हें फिनाले में देखना चाहते थे, अभिषेक बजाज के एविक्ट होने के कारण दर्शकों ने मेकर्स पर नाराजगी भी जाहिर की, उनके वापस की मांग भी की, लेकिन मेकर्स कहां किसी की सुनने वाले हैं, वहीं अब घर से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने घर के कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, उन्होंने प्रणीत मोरे के बारे में भी बहुत कुछ कहा, आइए बताते हैं।
अभिषेक बजाज ने प्रणीत मोरे को मारा ताना (Abhishek Bajaj On Pranit More)
अभिषेक बजाज की बिग बॉस 19 के घर में प्रणीत मोरे, अशनूर कौर और गौरव खन्ना के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, अभिषेक बजाज ज्यादा क्लोज अशनूर कौर से थे, इसके बाद प्रणीत मोरे और फिर गौरव खन्ना। अभिषेक बजाज का एविक्शन भी प्रणीत मोरे की वजह से ही हुआ, दरअसल हुआ यूं कि सलमान खान ने प्रणीत मोरे को एक स्पेशल पॉवर दी, जिसमें उन्होंने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में किसी एक को बचाने को कहा, प्रणीत ने अशनूर कौर को बचाया, जिसकी वजह से अभिषेक बजाज एविक्ट हो गए। ऐसे में अभिषेक बजाज के एविक्ट होने में प्रणीत मोरे का नाम आया।
वहीं अब घर से बाहर हुए अभिषेक बजाज अपने इंटरव्यू से कई खुलासे कर रहें हैं, वे जहां कुछ खिलाड़ियों पर निशाना साध रहें हैं, वहीं अब उन्होंने प्रणीत मोरे को लेकर भी शॉकिंग बयान दे दिया है। अभिषेक बजाज ने प्रणीत मोरे के बारे में बात करते हुए कहा, "प्रणीत ने हमेशा मुझे बोला था कि मैं उसकी फर्स्ट प्रायोरिटी हूं, वो बचा सकता था। मुझे लगता है कि मैंने अपनी पूरी जान लगाई थी इस शो में, अपने सारे इमोशन सामने रखे थे, कोई भी टास्क हो, हमेशा अच्छे से करता था, मैं वहां पर रिश्ते निभा रहा था, दोस्तियां निभाई थी, लेकिन लोग गेम खेल रहे थे, कोई बात नहीं।" अभिषेक बजाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं।