500 रुपये लेकर मुंबई आई थी दिशा पाटनी, आज इतने रुपये कमाती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज 26 साल की हो गयी हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

Update: 2019-06-12 20:01 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज 26 साल की हो गयी हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें,,, सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही नही कोई और भी है दिशा पाटनी का प्यार

दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह के साथ पहली फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी 'कुंग फू पाडा' फिल्म काफी सुर्खियों में रही।

यह भी पढ़ें,,, जैकी श्राफ को पसंद है टाइगर-दिशा की जोड़ी

इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने बताया था- मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी।' एक शो में दिशा ने बताया था कि, जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे 'हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।

यह भी पढ़ें,,, Disha Patani का नूडल्स लुक, घंटो में मिले लाखों हिट

दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़ मुड़ कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए। इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे।

यह भी पढ़ें,,, दिशा पाटनी पर किसकी है नज़र, ऐसी फोटोज देख क्यों नाराज़ हुए टाइगर श्राफ?

टाइगर श्रॉफ से पहले दिशा टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट करती थीं। दोनों करीब 1 साल से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। तब दिशा इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं थीं। हालांकि तब पार्थ की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा थी। बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें,,, दिशा पाटनी को हॉट और इंटिमेट सीन करने से किसने किया मना, कौन बना अंगरक्षक?

दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम 'लिटिल हट' है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।

Full View

Full View

Tags:    

Similar News