Terre Ho Jaayein Hum शो में Ankit Gupta को रिप्लेस करेगा ये एक्टर, प्रियंका संग जमेगी जोड़ी

Terre Ho Jaayein Hum Show: पता चल चुका है कि Terre Ho Jaayein Hum शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ कौन नजर आएगा;

Update:2025-03-23 12:37 IST

Terre Ho Jaayein Hum Show

Terre Ho Jaayein Hum Show: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, पिछले कुछ दिनों से टीवी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी का ब्रेकअप हो गया है, वहीं ब्रेकअप की खबरी के कुछ दिनों बाद ही खबरें आईं कि अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ का शो Terre Ho Jaayein Hum से एग्जिट ले लिया है, जिसके बाद अब दर्शक यह जानना चाह रहे थे कि अंकित गुप्ता को रिप्लेस कौन करेगा, और अब जाकर एक नए अभिनेता का नाम सामने आ चुका है, आइए जानते हैं।

अंकित गुप्ता ने छोड़ा प्रियंका चाहर के साथ का शो (Ankit Gupta Priyanka Chahar Choudhary Show Update)

अभिनेता अंकित गुप्ता और अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी Dreamiyata Drama के शो Terre Ho Jaayein Hum में एक साथ नजर आने वाले थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली कि अंकित गुप्ता ने इस शो को छोड़ दिया है, यानी कि अब वे प्रियंका चाहर चौधरी के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे। अंकित गुप्ता के एग्जिट को लेकर आई इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया, फैंस के मन में कई तरह के सवाल चल रहें हैं कि आखिर किस वजह से अंकित गुप्ता ने इस शो को छोड़, क्या प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप है इसकी वजह।

Full View

वहीं अब यह भी पता चल चुका है कि Terre Ho Jaayein Hum शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ कौन नजर आएगा, जी हां! अभिनेता के नाम का खुलासा हो चुका हैं। अभिनेता बरुण सोबती Terre Ho Jaayein Hum शो में लीड रोल निभाते दिखाईं देंगे। बता दें कि बरुण सोबती इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे हिट शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं अब वे रवि दुबे और सरगुन मेहता के Dreamiyata Drama के शो Terre Ho Jaayein Hum में अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी संग स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस प्रियंका और बरुण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन प्रियंका और अंकित को एक साथ स्क्रीन पर न देख पाने की वजह से वे थोड़े उदास हो गए हैं।

Tags:    

Similar News