Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नील और ऋतुराज में किसको चुनेगी तेजू कहानी में आने वाला है नया ट्वीस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में नील और ऋतुराज दोनों की करना चाहते हैं तेजू से शादी ना जाने अब तेजू की किस्मत क्या नया मोड़ लेगी;
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode (Image Credit- Social Media)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: स्टार प्लस का प्रसिद्ध टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में जिसका तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। शो में तेजिस्विनी प्रकाश, नील और ऋतुराज की कहानी को दिखाया जा रहा है। जहाँ इस समय तेजू अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार को संभालने की कोशिश कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नील और जूही की शादी की तैयारियाँ चल रही हैं। लेकिन नील के मन में तेजू के लिए भावना है। अब जाकर इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है। जहाँ पर तेजू, नील और ऋतुराज की जिंदगियाँ आपस में टकाएंगी।
गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में क्या होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode)-\
गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल का नया प्रोमो जारी किया गया है। जो तेजस्विनी ऋतुराज से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। जिसके लिए उसने ऋतुराज को कॉल करके कहा भी था कि वो उससे शादी करना चाहती है लेकिन उस समय ऋतुराज ने तेजस्विनी से शादी करने के लिए मना कर दिया था और वो अपने करियर पर फोकस करना चाहता था। तो वहीं नील के परिवार वालें चाहते हैं कि वो जूही से शादी करें लेकिन नील मन ही मन तेजस्विनी को प्यार करता है। और वो अपने परिवार को इसके बारे में बता भी चुका है लेकिन उसका परिवार उसके रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं है।
एक तरफ नील जूही को समझाता है लेकिन वो उसकी बातों को प्यार समझ जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ तेजू अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए संगीत का रास्ता चुनती है। उसी बीच जिस ऋतुराज ने तेजस्विनी को छोड़कर अपना करियर चुना था। अब वो तेजू से कहता है कि वो उससे शादी करना चाहता है। जिसके लिए वो प्लैनिंग करने की बात कहता है। लेकिन तेजू मना कर देती है और कहती है कि जब चाहा तब हाँ कर दिया। जब चाहा तब मना कर दिया अब मैं अपने करियर को देखूंगी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगा कि नील कैसे जूही की जगह तेजू से शादी करता है। तो वही दूसरी तरफ ऋतुराज तेजू से बदला लेने के लिए चाल चलेगा।