फूड प्वॉइजनिंग के बाद नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट धरम पाजी, सनी ने कहा- अब हालात में सुधार

Update: 2016-12-21 04:48 GMT

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दुनिया के वीरू यानी कि धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। खबरों की माने तो धरम पाजी को फ़ूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो गई थी। धरम पाजी के डॉक्टर विशेष अग्रवाल के अनुसार अभी वह हॉस्पिटल में हैं और उनकी हेल्थ में पहले से सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स उन्हें कब डिस्चार्ज करेंगे, अभी उन्होंने यह डिसीजन नहीं लिया है।

वहीं धरम पाजी की वाइफ और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने ट्वीट करके बताया कि धर्मेंद्र की हेल्थ में सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। आप सभी को थैंक्स।'



आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहा सनी देओल ने

वहीं अपने पापा की हेल्थ के बारे में एक्टर सनी देओल का कहना है कि उनका पापा को फ़ूड प्वाइजनिंग हुई थी। साथ ही उन्होंने अफवाहें न फैलाने की भी गुजारिश की। इसके अलावा उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा।



बता दें कि हाल ही में 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन था। उस टाइम उनकी वाइफ और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने ट्विटर पर उन्हें खास बधाई दी थी।





Tags:    

Similar News