CONFORM:अर्जुन-अनिल की हिट जोड़ी के बाद, अब करेंगे साथ में बाप-बेटे फिल्म

Update: 2017-09-18 05:09 GMT

मुंबई: एक्टर अनिल कपूर भतीजे अर्जुन कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया साल 2017 में। इन दोनों की जोड़ी को फैंस का प्यार मिला। इनकी फिल्म मुबारकां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके साथ ही अब इसकी सीक्वल की भी मांग होनी शुरु हो गई है। खबरों के अनुसार हर्षवर्धन कपूर बहुत ही जल्द शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी दिखेंगे। हर्षवर्धन ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने चिट्ठी भेजकर अनुष्का शर्मा को पर्सनली किया इनवाइट

खबरों की मानें तो अनिल कपूर अपने रियल लाइफ बेटे के रील लाइफ फादर बनेंगे। अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर बाप-बेटे के रोल में दिखेंगे। वैसे यह लोगों के लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा, क्योंकि ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब रियल लाइफ बाप-बेटे को स्क्रीन पर भी वही रिश्ता निभाने को मिले। अगर हर्षवर्धन के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन हर्ष की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की नई फिल्म भावेश जोशी को शूट किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें...69th एमी अवॉर्डस 2017: व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा जलवा

Tags:    

Similar News