एक बार फिर रब बना सकता है ये जोड़ी, गाइड के रोल में होंगे किंग खान

Update: 2016-05-24 12:34 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान अपनी अगली फिल्म में गाइड के रोल में नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक इितयाज अली इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। चर्चा है कि ये फिल्म देवानंद की गाइड की रीमेक है।

उस दौर में आर.के. नय्यर के उपन्यास पर बनी फिल्म गाइड हिंदी फिल्म के इतिहास में मील का पत्थर मानी जाती है। उस फिल्म में देवानंद और वाहिदा रहमान ने अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था।

अब खबर है कि इम्तियाज अली फिल्म गाइड की रिमेक बनाने की तैयारी में है। सालों से इम्तियाज शाहरुख के साथ फिल्म करने को इच्छुक थे, जो अब जाकर पूरी होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का ने शाहरुख के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना करियर शुरू किया था। बाद में वे जब तक है जान में किंग खान के साथ नजर आईं।

इम्तियाज की फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का के रोल के खुलासे हो गए हैं। चर्चा है कि शाहरुख इस फिल्म में गाइड के रोल में हैं। अनुष्का शर्मा इस फिल्म में एक टूरिस्ट की भूमिका में हैं। टूरिस्ट और गाइड की मुलाकात होती है और फिर दोनो में प्यार हो जाता है। फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पुरानी गाइड के साथ कितना न्याय कर पाते है।

Tags:    

Similar News