अनुष्का का वायरल वीडियो, पति को किया लिफ्ट, सभी रह गए दंग

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं जो अब तेज़ी से वायरल होता जा रहा है ।

published by :  Monika
Update: 2021-04-07 08:33 GMT

अनुष्का-विराट (फाइल फोटो )

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में मां बनीं हैं। जिसके बाद से वो बेबी के साथ- साथ अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहीं हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सभी को पसंद आई हैं। दोनों की तस्वीरें, वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं जो अब तेज़ी से वायरल होता जा रहा है। एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली को लिफ्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में विराट किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे खड़ीं अनुष्का उन्हें पीछे से लिफ्ट कर देती हैं। अनुष्का को ऐसा करता देख विराट दंग रह जाते हैं और उनके मुंह से निकलता है, ओ तेरी... दोबारा करना।

जिसके बाद अनुष्का उन्हें दोबारा से पूरी ताकत के साथ लिफ्ट करती हैं। अनुष्का के ये वीडियो अपलोड होते ही  सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होता जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- 'क्या मैंने ऐसा किया?' उनके वीडियो पर यूजर अलग अलग रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।यहां देखें वीडियो...


इस वीडियो को देखा कर लगता हैं कि ये पुराना वीडियो है। देख कर लग रहा हैं की वह किसी शूटिंग के दौरान का वीडियो है।

काम पर वापसी 

बता दें कि अनु्ष्का और विराट हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने दो महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम 'वमिका' है। अपने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंग थी। वह अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर किया करती थीं। वही अब एक्ट्रेस 2 महीने के ब्रेक के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में अनुष्का की कुछ फोटोज़ सामने आई थीं जिनमें वो अपनी वैनिटी वैन में से उतरती दिख रही हैं।

Tags:    

Similar News