कंगना पर बड़ी खबर: फिर टाल दिया मुंबई पुलिस को, भाई की शादी में बिजी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल को राजद्रोह केस पर समन जारी किया था।

Update: 2020-11-10 06:54 GMT
कंगना को फिल्म धाकड़ की शूटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह कई विवादों में घिरी हैं। पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल को राजद्रोह केस पर समन जारी किया था। जिसमें दोनों को मुंबई पुलिस स्टेशन में पेश होना था , लेकिन भाई की शादी में वयस्थ दोनों बहनों ने पेशी से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने दोबारा कंगना और रंगोली चंदेल को समन भेजा है।

10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेशी

जिसके 10 नवंबर तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन, उन्होंने एक बार फिर मुंबई पुलिस के आगे पेश होने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को एक्ट्रेस के भाई की शादी है। जिसके चलते उन्होंने मुंबई पुलिस के आगे पेश होने से इनकार कर दिया। दोनों बहनों का ये कहना है की भाई की शादी के बाद ही वो उनके समक्ष पेश हो सकेंगी।

ये भी पढ़ें:बस हादसा कांपा यूपी: 28 लोगों से भरा वाहन अचानक पलटा, मची चीख-पुकार

21 अक्टूबर को मिला पहला नोटिस

21 अक्टूबर को मुंबई पुलिस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को पहला नोटिस भेजा था और बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा था। जिसपर एक्ट्रेस के वकील ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में अपने भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसके चलते वह अभी पेश नहीं हो सकतीं। दूसरा समन 10 नवंबर का था जब पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा, लेकिन कंगना ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: पोस्टल बैलेट की गिनती में तेजस्वी यादव पहले राउंड में 100 वोट से आगे

आईपीसी की धारा

बता दें कि कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (विभिन्न धर्मों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य जानबूझकर करना), 124-ए (राजद्रोह), 34 (साझा इरादे) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें:देवरिया में 10वें राउंड की काउंटिंग, BJP के डॉ सत्यप्रकाश त्रिपाठी सपा प्रत्याशी से आगे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News