सुचित्रा सेन ने दी कई सुपरहिट फ़िल्में, ठुकराया था दादा साहेब अवॉर्ड

हिंदी और बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्मदिन 6 अप्रैल को होता है।

Update:2021-04-06 07:34 IST

मुंबई: हिंदी और बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्मदिन 6 अप्रैल 1931 को होता है। सुचित्रा सेन ने अपने समय के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन बंगाली फिल्मों में अभिनेता उत्तम कुमार के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। सुचित्रा सेन के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत ही स्वाभिमानी एक्ट्रेस थीं। फिल्म आंधी और देवदास जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर सुचित्रा ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते हैं अभिनेत्री सुचिता के बारे में कुछ ख़ास बात।

सुचित्रा सेन ने 1952 में शीश कोथाय के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की, लेकिन यह कभी रिलीज़ नहीं हुई। हालांकि इसी साल उनकी एक और बंगाली फिल्म 'सारे चतुर' रिलीज हुई, जो उनकी पहली फिल्म कही जाती है। इस फिल्म में सुचिता अभिनेता उत्तम कुमार के साथ नज़र आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई साथ ही दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ नज़र आए। अभिनेत्री ने कुल 61 फ़िल्में की जिसमें से 30 फ़िल्में उन्होंने उत्तम कुमार के साथ थी।

कई स्टार्स को कहा ना

सुचिता ऐसी एक्ट्रेस थीं जो बड़े से बड़े फिल्मकार तक की फिल्में ठुकरा देती थीं। जिसमें राज कपूर का भी नाम शामिल है। यही नहीं फिल्मकार सत्यजित राय 'देवी चौधुरानी' में उन्हें लेना चाहते थे, लेकिन अभिनेत्री ने इसके लिए मना कर दिया था।

दादा साहब फाल्के अवार्ड को ठुकराया

बॉलीवुड का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड है, जिसे लेने से अभिनेत्री सुचिता ने इनकार कर दिया था। वो भी इस लिए क्योंकि उन्हें कोलकाता छोड़कर दिल्ली जाना पड़ता। साथ ही उन्हें अपना ये वादा भी पूरा करना था कि वो पब्लिक के बीच नहीं दिखेंगी।

कई हिट फ़िल्में देने वाली सुचित्रा की मौत 17 जनवरी 2014 को हुई थी। अभिनेत्री के निधन से हर कोई दुखी हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्तिथि में उन्हें तोप की सलामी दी गयी थी।

Tags:    

Similar News