Sunflower Season 2 Story: कौन है असली कातिल? जानें सीजन 2 की पूरी कहानी

Sunflower Season 2 Story: सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। आइए आपको बताते हैं क्या है सीरीज की कहानी?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-02-28 16:05 GMT

Sunflower Season 2 Story (Image Credit: Social Media)

Sunflower Season 2 Story: पिछले कुछ दिनों सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ अदा शर्मा का एकदम हटकर अवतार देखने को मिलने वाला है। इस वेब सीरीज को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं क्या है इस सीरीज की कहानी?

क्या है 'सनफ्लॉवर 2' की कहानी? (Sunflower Season 2 Story)

सीरीज की कहानी मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग 'सनफ्लॉवर' पर बेस्ड है, जहां राज कपूर नाम के एक शख्स का कत्ल हो जाता है। सीरीज में मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट सुनील ग्रोवर हैं। सुनील पर मर्डर का इल्जाम है। ऐसे में पुलिस उन्हें तौलिये में ही पकड़कर थाने ले जाती है और उनसे पूछताछ करती है। अब ये मर्डर किसने किया है और मर्डर करने वाले को कैसे पकड़ा जाएगा। इस पर 'सनफ्लॉवर 2' की पूरी कहानी बेस्ड है।


यहां देखिए 'सनफ्लावर 2' का ट्रेलर- 

Full View

'सनफ्लॉवर 2' की कास्ट (Sunflower Season 2 Cast)

मर्डर मिस्ट्री सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी और अदा शर्मा अहम भूमिका में हैं। वहीं इस सीरीज को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि विकास बहल इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।


कब रिलीज होगी 'सनफ्लॉवर 2'? (Sunflower Season 2 Release Date)

सुनील ग्रोवर और अदा शर्मा स्टारर वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर 2' 1 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। बता दें कि इसका पहला सीजन 11 जून 2021 को रिलीज हुआ था, जिसके 8 एपिसोड्स थे। पहले सीजन को दर्शकों का मिक्सड रिस्पॉन्स मिला था। अब देखना यह होगा कि दूसरे सीजन को दर्शकों का कैसे रिस्पॉन्स मिलता है।

Tags:    

Similar News