Akanksha Dubey: मौत से पहले फूट-फूटकर रोई थी आकांक्षा दुबे, समर सिंह पर भी लगाए गंभीर आरोप

Akanksha Dubey Latest News: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा आकांक्षा दुबे ने कुछ दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस की निधन की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया।

Update: 2023-04-19 17:47 GMT
Akanksha Dubey Latest News: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा आकांक्षा दुबे ने कुछ दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस की निधन की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया। फिलहाल इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है, वहीं आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

आकांक्षा दुबे का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

जहां एक तरफ आकांक्षा दुबे केस की छानबीन की जा रही है, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। Akanksha Dubey का यह वीडियो सुसाइड के पहले का है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोते नजर आ रहीं हैं।

कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे का सामने आया यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। इस वीडियो में दिवंगत अभिनेत्री चीखे मारकर तो रो ही रहीं हैं साथ ही अपने कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह पर भी गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। आकांक्षा दुबे वीडियो में रोते हुए यह कहते सुनाई दे रहीं हैं कि, "मुझे नहीं पता, मैंने क्या गलती की है, बस अब मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है।"

समर सिंह से की जा रही पूछताछ

आकांक्षा दुबे का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। वहीं आकांक्षा के फैंस एकबार फिर समर सिंह पर भड़क उठे हैं और कहीं न कहीं उनका शक गहरा होता जा रहा है कि आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे समर सिंह का ही हाथ है। वहीं पुलिस भी समर सिंह से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बता दें कि समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार चल रहे थे, हालांकि जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे।

इस दिन आकांक्षा दुबे ने किया था सुसाइड

आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक उभरता सितारा थी। अपने काम की वजह से उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली थी, हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, उनका शव वाराणसी के सारनाथ के होटल के एक कमरे में मिला था। वाराणसी में आकांक्षा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। वहीं दिवंगत अभिनेत्री की मां ने भी बेटी आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह को ही ठहराया है।

Tags:    

Similar News