Akshara Singh: होली के गाने पर झूम के नाचीं अक्षरा सिंह, बेहद अलग अंदाज़ में वीडियो हुआ वायरल

Akshara Singh: भोजपुरी गायिका-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस पर भी होली का खुमार चढ़ चुका है।

Update: 2023-02-23 12:13 GMT

Akshara Singh (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh: भोजपुरी गायिका-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस पर भी होली का खुमार चढ़ चुका है। उन्होंने होली के गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षरा का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। आप भी देखिये एक्ट्रेस को होली के रंग में थिरकते हुए।

अक्षरा सिंह का वीडियो वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर भी होली का खुमार चढ़ता नज़र आ रहा है। उन्होंने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमे एक्ट्रेस ने नारंगी रंग ओवरसीज़ेड शर्ट पहनी हुई है साथ ही उन्होंने डेनिम और ब्लैक टॉप अंदर पहना हुआ है। अक्षरा ने अपने बालों को कर्ल किया है और एक कैप भी लगा रखी है। साथ ही वो होली के भोजपुरी गाने पर लिपसींग करती नज़र आ रहीं हैं।

अक्षरा अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरों से अपने फैंस को ट्रीट देती रहतीं हैं वहीँ इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करतीं नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने इसके पहले अपना एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वो 'टम टम ' गाने पर एक्शन डांस कर रहीं थीं। ये गाना इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें मूल रूप से लोकप्रिय दक्षिण अभिनेता विशाल और मिरनालिनी रवि मुख्य भूमिका में आर्य के साथ प्रमुख भूमिका में हैं। ये एक वेडिंग सॉन्ग है जो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। हर कोई 'टम टम' के चलन को फोलो कर रहा है माधुरी दीक्षित ए शिल्पा शेट्टी भी इससे अछूते नहीं हैं वहीँ अब गायक-अभिनेता अक्षरा सिंह, सबा खान और अन्य कई भोजपुरी हस्तियों ने भी इसपर वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। भोजपुरी गायिका-अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर 'टम टम 'पर एक डांस वीडियो शेयर किया। क्लिप में वो सफेद हुडी और नीली डेनिम पहने नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था,"लविंग दिस वन।"

वहीँ अभी थोड़ी देर पहले भी अक्षरा ने होली के गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया है,"होली फन"उनका ये वीडियो किसी इवेंट के पहले की रिहर्सल का लग रहा है। उनके पीछे काफी सारी कुर्सियां नज़र आ रहीं हैं साथ ही ये किसी हॉल या ऑडिटोरियम जैसा लग रहा है।   

Tags:    

Similar News