Akshay Kumar Video: देर रात तक पार्टी करते देखे गए अक्षय कुमार, अब बुरा फंसे बॉलीवुड के खिलाड़ी

Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलर्स अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर कई दिनों से ट्रोल कर रहे हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-10-13 12:23 IST

अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)

Akshay Kumar Party Video: बॉलीवुड के पैडमैन अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म रामसेतु को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो साल 2022 में अक्षय कुमार ज्यादा कुछ खास रौला नहीं दिखा पाए हैं। उसकी वजह अक्षय की इस साल अभी तक आई सभी फ्लॉप फिल्में है। साथ ही अब तो अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। 

जीं हां अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलर्स अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर कई दिनों से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय रात में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब ट्रोलर्स को अक्षय का रात में पार्टी करना बिल्कुल रास नहीं आ रहा है।

फिटनेस फ्रीक अक्षय कुमार

बात ये है कि अक्षय कुमार अपने स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। वे साल के 365 दिन डिसिप्लिन वाला रूटीन फॉलो करते हैं। जैसे सुबह 4 बजे जल्दी उठना, एक्सरसाइज करना, वॉक पर जाना, हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना ऐसे ही पूरा के काम के मैनेज करते हुए रात को जल्दी सोना। 

इस बारे में अक्षय कुमार खुद कई बार इंटरव्यू में बता भी चुके हैं कि उन्हें लेट नाइट पार्टी करना भी नहीं पसंद। लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस ने अक्षय कुमार को रात में पार्टी करते देखा, तो उनसे रहा नहीं गया और अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए अक्षय कुमार के बारे में एक यूजर ने लिखा, 'ये तो 9 बजे सोते हैं तो इस पार्टी में क्या कर रहे हैं।'

जबकि दूसरे यूजर ने अक्षय कुमार के लिए लिखा, 'अक्षय कुमार ने फैंस से झूठ बोला की वो जल्दी सोते हैं।'

मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार का ये वीडियो प्रोड्यूसर अश्विनी की बर्थडे पार्टी का है। ऐसे में अक्षय कुमार को इस पार्टी के वेन्यू के बाहर खड़े लोग भी देखकर बहुत ज्यादा हैरान थे।तभी जैसे ही अक्षय अपनी कार से नीचे उतरे, वैसे ही लोगों ने वीडियो और फोटोज क्लिक करना शुरू कर दिया। बस तभी से सारी चर्चा शुरू हो गईं।      

Tags:    

Similar News