Amitabh Bachchan ने शेयर किया भारती सिंह-रिद्धिमा पंडित का 'बुलेट ते सवार म्यूजिक वीडियो, प्रोडूसर को दी शुभकामनाये

Bullet Te Savaar Video: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘बुलेट ते सवार’ म्यूजिक वीडियो के रिलीज़ होने की जानकारी शेयर की है।

Update: 2022-11-10 12:16 GMT

Amitabh Bachchan Shares Bullet te savaar (Image Credit-Social Media)

Amitabh Bachchan Shares Bullet Te Savaar: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वहीँ उनकी पॉपुलैरिटी का तो कोई मुकाबला है ही नहीं। वहीँ अमित जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'बुलेट ते सवार' म्यूजिक वीडियो के रिलीज़ होने की जानकारी शेयर की है। इस म्यूजिक वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिये प्रोड्यूसर जोशीना आनंद शुभकामनाये दी हैं। वहीँ इसके वीडियो में आपको भारती सिंह, रिद्धिमा पंडित और श्रीराम चंद्र को देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि ये म्यूजिक एल्बम इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 5 के विजेता रह चुके श्रीराम चंद्र (Sreeram Chandra) का है ,जिसका टाइटल 'बुलेट ते सवार' (Bullet te Savaar) है जिसे आज रिलीज़ कर दिया गया है। जैसे ही ये वीडियो रिलीज़ हुआ इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी। इस वीडियो की खासियत ये है कि इसमें लाफ्टर क्वीन भारती सिंह भी हैं। साथ ही इसमें सिंगर श्रीराम चंद्र और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी हैं।

म्यूजिक वीडियो काफी इंटरेस्टिंग तरह से शूट किया गया है जिसमे एक मज़ेदार लव ट्रायंगल दिखाया गया है। जहाँ इस म्यूजिक वीडियो को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है साथ ही उन्होंने वीडियो के प्रोडूसर जोशीना आनंद के लिए एक बधाई सन्देश भी दिया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया,"जोशीना.. उम्मीद करता हूं कि ये म्यूजिक वीडियो तुम्हारे लंबे और सफल करियर की शुरुआत हो ..ढेर सारा प्यार। "

अमित जी के वीडियो शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा,"बहुत अच्छा।"वहीँ कुछ यूजर ऐसे भी थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन के ऐसे म्यूजिक वीडियो को शेयर करने पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए और काफी मस्ती भरे कमैंट्स भी किये। एक यूजर ने लिखा,' "ये किस लाइन में आ गए सर आप?"

Tags:    

Similar News