Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी का कार्यक्रम अभी रहेगा जारी, लंदन में होगी ग्रांड पार्टी

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding London: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्यक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है, बता दे कि लंदन में होगी ग्रांड पार्टी

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-25 10:25 GMT

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Celebration In London

Anant Radhika Wedding London: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और विरेन मर्चेटं की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) जोकि अब अंबानी खानदान की बहु बन चुकी है। उनकी शादी की शुरूआत जामनगर से हुई थी। और 12 जुलाई 2024 को मुंबई में जियो सेंटर में सपन्न हुई थी। जिसके बाद रिसेप्शन और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया था। लेकिन आपको लगता है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह खत्म हो चुका है। तो आप गलत हैं, बता दे कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह अभी जारी रहेगा। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह लंदन में (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Celebration In London)-

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह किसी त्यौहार की तरह मनाया गया है। जहाँ प्री-वेडिंग की पार्टी जामनगर में हुआ था। तो वहीं संगीत समारोह इटली में हुआ था। जिसके बाद 12 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में Anant Radhika का वेडिंग हुआ था। जिसके बाद अनंत राधिका जामनगर पहुँचे थे। जहाँ पर राधिका मर्चेंट का और अनंत अंबानी का भव्य स्वागत हुआ था। लेकिन यदि आपको लग रहा है कि Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी का समारोह अभी खत्म नहीं हुआ है। इनके शादी का समारोह लंदन में होगा। 

खबरों कि माने तो Mukesh Ambani ने Anant Radhika की शादी के सेलिब्रेशन के लिए लंदन में एक 7 स्टार होटल दो महीने के लिए बुक किया है। जहाँ पर Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी के बाद का पार्टी दी जाएगी। बता दे कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह लंदन में अभी नहीं दो महीने बाद यानि सितंबर में होगा। अब देखने लायक होगा कि लंदन में अंबानी परिवार (Ambani Family) अपने छोटे बेटे की शादी का समारोह किस तरह सेलिब्रेट करता है। 

Tags:    

Similar News