रेस-3 में अनिल कपूर का है दमदार रोल, लुक हुआ LEAK

Update: 2018-01-07 01:02 GMT

मुंबईः इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'रेस 3' को लेकर अभी से काफी चर्चाएं होने लगी हैं। लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की कास्ट के साथ ऐक्टर अनिल कपूर जुड़े थे।

यह पढ़ें...सलमान खान को मिली जान से मारने की खुलेआम धमकी, पुलिस बढ़ाएगी सुरक्षा

Full View

सलमान खान स्टारर रेस-3 में अनिल कपूर एक बार फिर दमदार भूमिका में होंगे। डिटेक्ट‍िव आरडी के रोल में है। कैदी के रूप में उनका लुक सामने आया है। इस समय फिल्म की शूटिंग चल रही है।रेस के दूसरे पार्ट में डिटेक्टिव आर डी का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर इस बार भी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगे। सोशल मीडिया पर उनका नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें वो जेल में कैदियों की यूनिफाॅर्म पहने नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News