Bobby Deol : बॉबी ने मनीषा कोइराला के बारे में किया बड़ा खुलासा, बोले- उनके मुंह से आ रही थी बदबू, शूट करना हुआ मुश्किल

Bobby Deol : बॉबी देओल इस समय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कलाकारों में से एक बन चुके हैं। फिल्म एनिमल की सफलता का स्वाद उन्हें अब तक मिल रहा है।

Update: 2024-02-12 15:15 GMT

Bobby Deol (Photos - Social Media) 

Bobby Deol : शानदार फिल्म एनिमल में बॉबी देओल में जो किरदार निभाया है। उसके बाद से वो दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके किरदार का कोई डायलॉग नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने जो छाप दर्शकों के दिल पर छोड़ी है। वह कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। एक्टर को अभी भी अपनी फिल्म की सक्सेस एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच एक्टर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मनीषा कोइराला के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कभी जानते हैं कि एक लंबे संघर्ष के बाद बॉबी देओल को बॉलीवुड में सही मुकाम हासिल हुआ है। वेब सीरीज आश्रम में उन्होंने जो किरदार निभाया था उसके बाद से वह दर्शकों के बीच छा गए थे।।वहीं एनिमल में निभाए गए उनके अबरार के किरदार ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर को मनीषा कोइराला के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए देखा गया।

मनीषा के मुंह से बदबू

साल 2001 में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान किस्सा सुनाया था। बता दें कि बॉबी ने फिल्म गुप्त से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ मनीषा कोइराला और काजोल को देखा गया था। मनीषा कोइराला को लेकर बॉबी देओल ने कुछ ऐसा बता दिया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

शूट करना हुआ मुश्किल

बॉबी देओल ने यह बताया की फिल्म गुप्त में उन्हें मनीषा कोइराला के साथ एक रोमांटिक सीन शूट करना था। इस सीन में उन्हें रोमांटिक अंदाज में मनीषा की ठुड्ढी पर किस करना था। एक्टर ने कहा कि यह सीन शूट करने के लिए मुझे ऐसे ही मनीषा के पास पहुंचे उन्हें एक्ट्रेस के मुंह से बहुत तेज प्याज की स्मैल आई। एक्टर ने बताया कि शूट से पहले मनीषा ने प्याज के साथ चना चाट खाई थी। इस वजह से यह सब हो रहा था। प्याज की स्मेल की वजह से उनका शूटिंग करना मुश्किल हो गया था।

एक्टर का वर्क फ्रंट

बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म रेस 2 के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें वेब सीरीज आश्रम में देखा गया जिसने उनकी किस्मत को पलट कर रख दिया। वहीं फिल्म एनिमल में निभाए गए अपने जबरदस्त किरदार से एक्टर ने बॉलीवुड के लॉर्ड का दर्जा हासिल कर लिया। उनका किरदार कुछ ही मिनट का था लेकिन उसने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। 479

Tags:    

Similar News