Malaika Arora की बोल्ड तस्वीरों पर फिदा हुए Ex बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor, कर दिया लाइक

Arjun Kapoor-Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक बेहद ही हॉट तस्वीर लाइक कर दी है, जिससे एक बार फिर इस ex कपल की चर्चा होने लग गई है।;

Update:2025-03-13 17:31 IST

Malaika Arora Latest Hot Photo Viral On Social Media

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बी टाउन के लविंग कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप को चुका है, अर्जुन ने मीडिया के सामने स्वीकार कर लिया था कि वे इस समय सिंगल हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन यह Ex कपल सुर्खियों में अक्सर रहता है। जहां ब्रेकअप के बाद ज्यादातर कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट करने के बाद, अनफॉलो भी कर देते हैं, वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं, इसी बीच अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक बेहद ही हॉट तस्वीर लाइक कर दी है, जिससे एक बार फिर इस ex कपल की चर्चा होने लग गई है।

अर्जुन कपूर ने लाइक की मलाइका की फोटो (Arjun Kapoor Malaika Arora Photo)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहद ही प्यारा कपल हुआ करते थे, दोनों के बीच बहुत ही ज्यादा ऐज गैप था, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ने समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने रिश्ते को कायम रखा, लोगों की आलोचनाओं और भयंकर ट्रोलिंग के बाद भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता समय के साथ मजबूत होता गया, लेकिन पिछले साल एक ऐसी खबर आई, जिसने सभी के होश उड़ा दिए, जी हां! लगभग 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल अपनी राहें हमेशा के लिए जुदा कर लीं।

Full View

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों के बीच यह भी बात सामने आई कि दोनों का प्यार वाला रिश्ता भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे, अर्जुन कपूर ने ये प्रूव भी कर दिया है, बता दें कि जब मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत हुई थी, उस दौरान अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ खड़े थे। वहीं अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट लाइक कर दिया, जिसकी चर्चा होने लग गई है।



 बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइक अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ बेहद हॉट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा का सेक्सी अंदाज देखने को मिल रहा है। मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर का बेहद बोल्ड आउटफिट कैरी किए हुए हैं, जिसका नेक बेहद डीप है, वहीं एक से एक हॉट पोज वे दे रहीं हैं। मलाइका की इतनी हॉट तस्वीरें देख अर्जुन कपूर से रहा नहीं गया और उन्होंने अपनी ex गर्लफ्रेंड की इस फोटो को लाइक कर दिया है।

Tags:    

Similar News