Ankur Jain Biography: अंकुर जैन कौन हैं? जिन्होंने WWE स्टार एरिका हैमंड से की शादी
Ankur Jain Net Worth: अंकुर जैन कौन हैं? जिन्होंने WWE Star Erika Hammond के साथ शादी की है, जानिए इनके बारे में सबकुछ, नेटवर्थ से लेकर फैमिली हर एक चीज;
Ankur Jain Biography & Net Worth
Ankur Jain Biography & Net Worth : टेक अरबपति Ankur Jain ने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड (Erika Hammond) के साथ पिरामिडों की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि मिस्त्र में भव्य तरीके से शादी (Ankur Jain Wedding) की है। शादी से पहले का जश्न विवाह समारोह की तरह ही भव्य था। जिसकी शुरूआत दक्षिण अफ्रीका में तीन रात की सफारी से हुई। जिसकी कीमत प्रति रात 2000 डॉलर थी। इसके बाद कपल मिस्त्र चला गया। जहाँ उन्होंने कथित तौर पर 130 मेहमनाों के लिए चार दिन की पार्टी की मेजबानी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरे जैसे ही सोशल मीडिया पर आई दोनों की शादी की चर्चाओं हर तरफ होने लगी। लोग ये जानना चाहते है कि अंकुर जैन व एरिका हैमंड की मुलाकात कहाँ हुई और अकुंर जैन कौन हैं? (Who is Ankur Jain) चलिए इन सवालों का जवाब हम आपको देते हैं।
अंकुर जैन बॉयोग्राफी ( Ankur Jain Biography In Hindi)-
अंकुर जैन कौन हैं? ( Who is Ankur Jain) : अरबपति अंकुर जैन अमेरिकी होम रेंटल रिवार्ड्स स्टारअप बिल्ट रिवॉर्ड्स के भारतीय मूल के संस्थापक हैं। इन्होंने व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने कॉलेज में ही कैरोस सोसाइटी नामक एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर लॉन्च किया था। इसके बाद इन्होंने संपर्क प्रबंधन ऐप ह्यूमिन की सह-स्थापना की, जिसे टिंडर द्वारा अधिग्रहित किया गया और फिनटेक स्टार्टअप राइनो को लॉन्च करने में मद्द की गई। उन्हें 2015 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 की सूचि में शामिल किया गया था।
अंकुर जैन की कुल कितनी नेटवर्थ है? (Ankur Jain Net Worth)-
कैशबैक टेक कंपनी के सीईओ 34 वर्षीय जैन (Ankur Jain Age) कम उम्र में ही अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले बिजनेसमैन हैं। यदि हम अंकुर जैन की कुल संपत्ति की बात करें तो अंकुर जैन का कुल नेटवर्थ 120 Crores USD (Ankur Jain Net Worth) है।
अंकुर जैन एरिका हैमंड से कैसे मिले (How did Ankur Jain meet Erika Hammond?)-
अंकुर जैन (Ankur Jain) ने बताया कि वो शादी से पहले एरिका हैमंड (Erika Hammond) से पहली बार तब मिले जब उन्होंने रंबल बॉक्सिंग में काम करना शुरू किया। जो अब उनकी पत्नि यानि एरिका हैमंड संभाल रही हैं। यहाँ पर एरिका एक फिटनेस प्रशिक्षक थी।