अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिखा- ऐसी बात!

Update: 2018-02-07 04:31 GMT

मुंबईः अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। फिलहाल लॉस एंजेलिस में मौजूद अनुपम को ये बाद अपने कुछ दोस्तों के जरिए मिली। इसके बाद उन्होंने ये खबर सभी के साथ शेयर की कि उनका ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। अनुपम खेर ने मंगलवार को कहा कि उनका टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। अनुपम खेर (62) अभी लॉस एंजिलिस में हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें भारत से उनके दोस्तों ने बताया। इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट को सूचना दे दी गई है।

यह पढ़ें...पंजाबी सिंगर व उसके भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 16 फरवरी को होगी सुनवाई

अपने संदेश में खेर ने कहा, मेरे टि्वटर आकउंट को हैक कर लिया गया है। भारत से कुछ दोस्तों के फोन आए। मैं लॉस एंजिलिस में हूं, यहां रात का एक बजा है। खेर ने कहा कि उनके पास राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता की ओर से कल एक लिंक प्राप्त हुआ था। उस लिंक पर उन्होंने क्लिक कर दिया था। बताया जाता है कि दासगुप्ता के टि्वटर अकाउंट के साथ तुर्किश प्रो-पाक हैकर्स ने छेड़छाड़ की है। खेर ने बताया, स्वप्न दासगुप्ता की ओर से लिंक मिला। उनकी तरफ से पहली बार कोई लिंक आया इसलिए मैंने उसे खोला। टि्वटर से इस बारे में बात हो चुकी है। उनके अकाउंट पर जाने पर संदेश मिलता है, इस अकाउंट को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।

यह पढ़ें...‘भारत’ सलमान खान की अगली फिल्म, बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश

हैकर्स ने खुद को तुर्की को बताया लेकिन संदेश के आखिरी में उन्होंने लिखा, आई लव पाकिस्तान। हैकर्स ने अकाउंट हैक करने के बाद कई ट्वीट किए, जिसमें वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं।

Tags:    

Similar News