Anupam Shyam Ojha Death: एक्टर अनुपम श्याम ओझा का निधन, किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

Anupam Shyam Ojha Death: टीवी एक्टर अनुपम श्याम ओझा का रविवार को मुंबई में निधन हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-08 17:59 GMT

अनुपम श्याम ओझा (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Anupam Shyam Ojha Death: टीवी एक्टर अनुपम श्याम ओझा का रविवार को मुंबई में 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंब से समय से बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाने वाले अनुपम श्याम ओझा बीते एक साल से बीमार थे। उनको लाइफलाइन अस्पताल में एडमिट किया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था। उनके कई अंग काम नहीं कर रहे थे।

अनुपम ने अपनी बीमारी के दौरान कई लोगों से आर्थिक सहायता मांगी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल अनुपम श्याम ओझा को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का एलान किया था। ओझा को भारतेन्दु नाट्य अकादमी अवॉर्ड मिली था।

एक्टर अनुपम श्याम ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, लेकिन पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का उनका रोल लोगों को खूब पसंद आया था। वह काफी लंबे समय से बीमार थे, लेकिन मल्टिपल ऑर्गन फेल होनों की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बीमार अनुपम श्याम की कई लोगों ने मदद की थी। सीएम योगी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया ने भी पांच लाख की सहायता की थी।

अनुपम श्याम ने हजार चौरासी की मां, सत्या, दस्तक, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, शक्ति, नायक, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया था। वह टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से सबसे अधिक लोकप्रिय हुए। वह बीमारी के बाद भी अपने आखिरी समय तक काम करते रहे। अनुपम श्याम ओझा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने साल 1994 में शेखर कपूर की फेमस फिल्म बेंडिट क्वीन में भी काम किया था।














Tags:    

Similar News