April Movie Releases: हॉरर से लेकर एक्शन तक का तड़का लगने वाला है अप्रैल के महीने में
April Upcoming Movies 2025: अप्रैल महीने में बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी देखें लिस्ट;
April Upcoming Movies 2025 (Image Credit- Social Media)
April Upcoming Movies 2025: अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। और सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार की फिल्में रिलीज होने वाली है। इस महीने एक या दो फिल्में नहीं बल्कि नौ बड़े-बड़े सुपरस्टार की फिल्में रिलीज होगी। जी हां, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में चार फिल्में रिलीज होने वाली है। सनी देओल,अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्में रिलीज होने वाली है।
अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्में (April New Movies Release 2025)-
जाट मूवी (Jaat Movie)-
सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट जिसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म में एक बार फिर से सनी देओल एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आएं हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। ये फुल एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी।
अकाल द अनकॉन्क्वेर्ड मूवी (Akaal Movie)-
पंजाबी स्टारर गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म अकाल द अनकॉन्क्वेर्ड सिख योद्धाओं की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को पंजाबी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गुड बैड अग्ली मूवी (Good Bad Ugly Movie)-
साउथ सुपरस्टार अजित की फिल्म गुड बैड अग्ली जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था। अप्रैल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
फुले मूवी (Phule Movie)-
फुले मूवी जोकि बयोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रतीक गांधी और पत्रलेखा , महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
द सीक्रेट ऑफ देवकाली मूवी (The Secret Of Devkaali Movie)-
माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
केसरी चैप्टर 2 मूवी (Keshari Chapter 2 Movie)-
अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 जिसका प्रशंसकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ग्राउंड जीरो मूवी (Ground Zero Movie)-
इमरान हाशमी की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ग्राउंड जीरो जोकि रियल लाइफ बीएसएफ जवानों की कहानी है जिन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी से जंग लड़ी थी। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
द भूतनी मूवी (The Bhootnii Movie)-
संजय दत्त, मोनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह की फिल्म द भूतनी जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।