Mere Husband Ki Biwi Twitter Review: मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म दर्शकों को कितनी आई पसंद, जाने

Mere Husband Ki Biwi Twitter Review: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पंडेकर की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी हो गई है रिलीज चलिए जानते हैं दर्शकों को कितनी पसंद आई;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-21 10:56 IST

Mere Husband Ki Biwi Movie Review: मेरे हस्बैंड की बीवी 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पंडेकर और रकुल प्रीत लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चल गया था कि फिल्म की कहानी कैसी होने वाली है। बार-बार फिल्मों फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब देखने लायक होगा कि अर्जुन कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा कितनी पसंद की जाती है। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स ने एक के साथ एक टिकट फ्री रखा है। 

मेरे हस्बैंड की बीवी ट्वीटर रिव्यू (Mere Husband Ki Biwi Twitter Review In Hindi)-

मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है और निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट ने किया है। मेरे हस्बैंड की बीवी की फिल्म की कहानी अंकुर चड्ढा (Arjun Kapoor) की है, जो रियल एस्टेट का काम करता है। उसकी शादी कॉलेज टाइम गर्लफ्रेंड प्रबलिन (Bhumi Pednekar) से होती है, जो पत्रकार हैं। शादी के बाद दोनों की जिंदगी में परेशानियां आती है और उनकी शादी टूट जाती है। इसके बाद अंकुर की मुलाकात उसकी पुरानी कॉलेज फ्रेंड अंतरा (Rakul Preet Singh) से होती है और अंकुर सिंह को फिर से प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है, जो दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो दर्शक ही पता सकते हैं। 

मेरे हस्बैंड की बीवी फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने ट्वीटर पर रिव्यू देना शुरू कर दिया है। 

फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने इसे 5 मे से 3.5 रिव्यू दिया है। फिल्म की कहानी को बॉलीवुड की पुरानी स्कूल लव-स्टोरी पर आधारित बताया गया है। 


फिल्म को जहाँ पॉजीटिव रिव्यू मिला है तो वहीं निगेटिव रिव्यू भी मिला है। 

Tags:    

Similar News