फेमस सिंगर अरमान मलिक करने जा रहे हैं शादी, जानें कौन है दुल्हन?

Singer Armaan Malik Wedding: बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक बहुत जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। जी हां...सिंगर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है उनकी दुल्हन?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-01-07 08:50 GMT

Singer Armaan Malik Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शहनाई गूंज रही है। जहां साल 2023 में कई कपल्स ने शादी रचाई, तो वहीं साल 2024 में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी का माहौल बना हुआ है। जी हां...हाल ही में आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग शादी की है, तो वहीं अब बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक भी अपनी गर्लफ्रेंड से इसी साल शादी रचाने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं अरमान मलिक कब शादी करने जा रहे हैं और उनकी दुल्हन कौन हैं?

साल 2024 में शादी करेंगे अरमान मलिक

दरअसल, पिछले साल अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अरमान मलिक ने अपनी शादी को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की है और अपनी शादी की प्लानिंग भी रिवील की है। अरमान ने बताया है कि वह इसी साल यानी साल 2024 में अपनी गर्लफ्रेंड आशना ने शादी करने वाले हैं। अरमान ने कहा- ''मैं आशना को अपना जीवनसाथी बनाने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइडेट हूं। हमारी फैमिली में तैयारियां जोरों पर है और इस साल हम एक-दूसरे के हो जाएंगे।''


साल 2023 में हुई थी इंगेजमेंट

बता दें कि अरमान ने पिछले साल 8 अगस्त 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड आशना से इंगेजमेंट की थी, उन्होंने इसके लिए अपने फेवरेट प्लेस लंदन को चुना था। जहां उन्होंने बिल्कुल क्लासिक अंदाज़ में घुटनों पर बैठकर आशना को प्रपोज़ किया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अरमान और आशना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब बहुत जल्द दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।


कौन है अरमान मलिक की होने वाली वाइफ

आपको अरमान की होने वाली दुल्हन के बारे में बताएं, तो आशना पेशे से यूट्यूब और ब्लॉगर हैं। वे सोशल मीडिया सेलिब्रेटी के तौर पर पहचानी जाती हैं। आशना ने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है और वे फैशन और ब्यूटी से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। आशना, अरमान से उम्र में दो साल बड़ी बताई जाती हैं। अब अगर अरमान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अरमान ने हाल ही में इस साल का अपना पहला ट्रेक कन्नड़ भाषा के गाने 'निन्यारेले' के रूप में निकाला है। जो फिल्म 'ओंदु सरला प्रेमा काथे' का है। अरमान ने यह भी कहा कि वे जल्द ही देश की अलग-अलग भाषाओं में गाने लेकर आएंगे।

Tags:    

Similar News