Bhojpuri New Song: अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने काटा बवाल, आस्था सिंह संग देखते बन रही एक्टर की केमिस्ट्री

Arvind Akela Kallu and Aashta Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी पर्दे पर छाए हुए हैं। एक तरफ उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके गाने भी रिलीज हो रहें हैं|

Update:2023-06-11 18:16 IST
Arvind Akela Kallu and Aashta Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी पर्दे पर छाए हुए हैं। एक तरफ उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके गाने भी रिलीज हो रहें हैं, यहीं नहीं साथ ही वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहें हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं।

अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने काटा बवाल

अरविंद अकेला कल्लू के गाने खूब ट्रेंड में रहते हैं, वहीं उनके प्रति भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बना रहता है। ऐसे में जब भी अभिनेता का कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह यूटयूब के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ताबड़तोड़ वायरल होता है। वहीं हाल ही में रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना "गलिया पे तिल" का भी कुछ ऐसा ही हाल है, यह गाना जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

आस्था सिंह की अदाओं ने लूटी महफिल

"गलिया पे तिल" वीडियो सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू संग भोजपुरी अदाकारा आस्था सिंह नजर आ रहीं हैं। इस पूरे गाने में आस्था सिंह ही पूरी लाइमलाइट लूट ले गईं हैं। जी हां!! अपने लटके झटके दिखाकर आस्था सिंह ने हर किसी को मदहोश कर दिया है। उन्होंने गाने में क्या धमाकेदार डांस किया है कि दर्शक तालिया और सीटियां बजाकर गाने को बार-बार एंजॉय कर रहें हैं।

अरविंद अकेला कल्लू की आवाज ने बनाया दीवाना

अरविंद अकेला कल्लू ने "गलिया पे तिल" वीडियो सॉन्ग के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज के तो दर्शक फैन बन चुके हैं। कुल मिलाकर अरविंद अकेला कल्लू और आस्था सिंह का हालिया रिलीज हुआ गाना "गलिया पे तिल" एक फुल पैकेज है, जिसे सुन आप झूम उठेंगे। इस धमाकेदार गाने की लिरिक्स प्रभु विशनपुरी ने लिखा है, म्यूजिक विक्की Vox द्वारा कंपोज किया गया है, जबकि रवि पंडित ने वीडियो को बड़े ही शानदार तरीके से डायरेक्ट किया है। गाने को 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News