Bhojpuri New Song: दिव्या की पतली कमरिया पर अटका अरविंद अकेला कल्लू का दिल, मांग बैठे एक चुम्मा

Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी के नए सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू जहां एक तरफ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं वहीं दूसरी ओर उनका एक नया गाना "एगो चुम्मा" सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है।

Update: 2023-06-23 12:10 GMT
Arvind Akela Kallu Song: भोजपुरी के नए सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू जहां एक तरफ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं वहीं दूसरी ओर उनका एक नया गाना "एगो चुम्मा" सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है। अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, लेकिन दर्शकों के बीच इतनी जल्दी अपनी जगह बना लिया है कि अब तो दर्शक बार-बार इसी गाने को सुन रहें हैं।

बेहद धमाकेदार है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना "एगो चुम्मा"

अरविंद अकेला कल्लू भी भोजपुरी पर्दे पर छा चुके हैं और अब उनकी गिनती भी भोजपुरी सुपरस्टार्स में की जाती है। अरविंद अकेला कल्लू भी अपने ज्यादातर गाने खुद गाते हैं। सुपरस्टार का हाल फिलहाल में जो नया गाना रिलीज हुआ है, वह बेहद ही जबरदस्त है। "एगो चुम्मा" गाना सोशल मीडिया पर बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अदाकारा दिव्या रल्हन संग छा गए अरविंद अकेला कल्लू

अरविंद अकेला कल्लू संग "एगो चुम्मा" वीडियो सॉन्ग में भोजपुरी की बेहद ही हॉट अदाकारा दिव्या रल्हन नजर आ रहीं हैं। दोनों ने मिलकर गाने में आग लगा दी है। वहीं दिव्या रल्हन के डांस परफॉर्मेंस की बात करें तो उनका कोई जवाब ही नहीं हैं, उन्होंने अपनी कमर ऐसी मटकाई है कि दर्शक यकीनन उनपर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

"एगो चुम्मा" वीडियो सॉन्ग को मिले इतने मिलियन व्यूज

अरविंद अकेला कल्लू संग दिव्या रल्हन की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इस जबरदस्त गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी द्वारा लिखी गई है और म्यूजिक साजन मिश्रा ने कंपोज किया है। वहीं इस धांसू वीडियो सॉन्ग को बहुत ही शानदार तरह से बिभांशू तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना बहुत जल्द 2 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है।

Tags:    

Similar News