Awarapan 2 Teaser: आवारापन 2 की पहली झलक इस दिन आएगी सामने

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 का टीजर कब जारी किया जाएगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-06-27 07:00 IST

Awarapan 2 Teaser Release Date

Awarapan 2 Teaser Release Date: अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, ये फिल्म अगस्त महीने में सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है, लेकिन अब तक मेकर्स की ओर से फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से, फिल्म का पोस्टर या फिर उससे जुड़ा कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया गया है, जिस वजह से फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं, लेकिन अब लगता है कि उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि यह जानकारी मिल गई है कि आवारापन 2 का टीजर कब जारी किया जाएगा, आइए फिर जानते हैं।

आवारापन 2 के टीजर कब होगा रिलीज

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 से जुड़ी तमाम तरह की अपडेट सामने आ रही है, कुछ समय पहले ही खबरें आई थी कि इसका टीजर जुलाई में रिलीज किया जाएगा, लेकिन वहीं अब जो अपडेट मिली है, उसके मुताबिक आवारापन 2 का टीजर जून में ही मेकर्स रिवील करेंगे। जी हां! खबर है कि आवारापन 2 का टीजर 29 जून को रिलीज किया जाएगा। टीजर से पहले मेकर्स टाइटल पोस्टर जारी करेंगे और उसके साथ टीजर रिलीज डेट की घोषणा भी करेंगे।

Full View

कब रिलीज हो रही आवारापन 2

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ ही इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं, शबाना आजमी फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी, वहीं इमरान हाशमी अपने आइकॉनिक किरदार शिवम के रोल में नजर आएंगे, साथ ही इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं।।इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है, वहीं विशेष फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म "बंटवारा 1947" से होने वाली है, देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म छाती है, क्योंकि दोनों फिल्मों को लेकर अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है

Tags:    

Similar News