करोड़ों की रामायण में बाहुबली, ये-ये बनेंगे राम और सीता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़े बजट की फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का बजट पुरे 600 करोड़ रूपए रखा गया है। यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर बनेगी। साथ ही इस फिल्म की कास्ट पर चर्चा शुरू हो गई है।

Update: 2023-05-23 21:37 GMT

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़े बजट की फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का बजट पुरे 600 करोड़ रूपए रखा गया है। यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर बनेगी। साथ ही इस फिल्म की कास्ट पर चर्चा शुरू हो गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण की टीम चाहती है कि फिल्म में रावण का किरदार साहो स्टार प्रभास करें, क्योंकि उनकी पर्सनैलिटी इस कैरेक्टर को सूट करेगी। प्रभास की फिजीक रावण के रोल के लिए एकदम ठीक है।

यह भी पढ़ें...Kareena Kapoor Birthday: ये है ग्लोइंग स्किन का राज, जानिए 5 ब्यूटी सीक्रेट

इस फिल्म में भगवान राम का किरदार ऋतिक रोशन निभा सकते हैं, तो दीपिका पादुकोण माता सीता की भूमिक में नजर आ सकती है।

लेकिन निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि रामायण अभी कॉन्सेप्ट लेवल पर हैं। अभी कास्टिंग के बारे में सोचा तक नहीं है। नितेश ने सिर्फ इतना साफ किया है कि छिछोरे के बाद वह रामायण बनाने जा रहे हैं। यह एक ट्रायोलॉजी होगी।

हालांकि रामायण के प्रोड्क्शन से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ दिखेंगे।

यह भी पढ़ें...इसलिए पहली पत्नी से सैफ अली खान का हुआ था तलाक, लगाए थे ये बड़े आरोप

निर्माताओं ने रामायण फिल्म के लिए 600 करोड़ का बजट घोषित किया है। यह किसी भारतीय फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। रामायण को पूरे भारत में रिलीज होगी।

इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषओं में रिलीज करने की तैयारी है।

Tags:    

Similar News