Akshara Singh Song: जब बिल्लोरानी बनीं थीं भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह, लड़कों का हुआ था बुरा हाल

Akshara Singh Bhojpuri Song Billo Rani: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं।

Update: 2023-04-21 18:00 GMT
Akshara Singh Bhojpuri Song Billo Rani: भोजपुरी की बेहद ही खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह बड़ी ही तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रहीं हैं, वे अब महज एक भोजपुरी एक्ट्रेस ही नहीं रह गईं हैं बल्कि उनका नाम देशभर में जाना जाने लगा है।
अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने अबतक न जाने कितने भोजपुरी गानों के लिए अपनी आवाज दी है, जो कि सुपरहिट भी हुए हैं। महीने पहले ही रिलीज हुआ उनका एक गाना "बिल्लो रानी" रिलीज हुआ था, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है।

"बिल्लो रानी" गाने में अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल

अक्षरा सिंह जब भी अपने नए गाने के साथ आती हैं तो सोशल मीडिया पर बवाल मचना तय हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही उनका म्यूजिक वीडियो "बिल्लो रानी" रिलीज हुआ था, जिसे बहुत ही धांसू प्रतिक्रिया मिल रही है।

अपनी परफॉर्मेंस से लूटा दर्शकों का दिल

अक्षरा सिंह "बिल्लो रानी" गाने में बहुत ही तड़कता भड़कता परफॉर्मेंस देते नजर आ रहीं हैं। कभी अपनी कातिल अदाएं दिखाते हुए तो कभी अपने हॉट डांस से अक्षरा ने पूरे यूपी बिहार के लड़कों का दिल लूट लिया है। वहीं इस गाने में अक्षरा के लुक को भी ग्लैमरस रखा गया है, जो लोगों का होश उड़ाने के लिए काफी है।

धांसू परफॉर्मेस के साथ अपनी आवाज का भी चलाया जादू

अक्षरा सिंह "बिल्लो रानी" गाने में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेस तो दी ही है, साथ ही अपनी आवाज से भी उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। जी हां!! अक्षरा सिंह ने "बिल्लो रानी" गाने के लिए अपनी आवाज दी है। एक महीने पहले रिलीज हुए अक्षरा सिंह के इस गाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है, बल्कि अभी भी दर्शक इसे बार-बार सुन रहें हैं। अबतक इस गाने को 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News