Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इस हीरोइन ने महज 11 साल की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू, आइए जानें इनके बारे में

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको एक ऐसी भोजपुरी अदाकारा के बारे में बताने वाले हैं, जिसने महज 11 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया था|

Update: 2023-07-09 15:49 GMT
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani (Photo- Social Media)
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से खबरों में बनीं रहती हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको एक ऐसी भोजपुरी अदाकारा के बारे में बताने वाले हैं, जिसने महज 11 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग डेब्यू कर लिया था, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान काफी सालों बाद मिली। जी हां!! हम बात कर रहें हैं एक्ट्रेस काजल राघवानी की। तो आइए आपको बताते हैं।

11 साल की उम्र में काजल राघवानी ने किया था डेब्यू

आप में से बहुत से कम ही लोगों को पता होगा कि भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी ने महज 11 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलने और कूदने में व्यस्त होते हैं, वहीं काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। काजल ने 11 साल की फिल्म में पहली बार एक मराठी फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया था।

गुजराती फिल्म से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

11 साल की उम्र में मराठी फिल्म में काम करने के बाद काजल राघवानी साल 2011 में गुजराती फिल्म में नजर आईं, जिसका नाम "सुगना" था। इस फिल्म के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। उनकी भोजपुरी की पहली फिल्म का नाम "रिहाई" था। काजल के बारे में एक दिलचस्प बात बताएं तो वह रियलिटी शो डांस प्लस का हिस्सा भी रह चुकीं हैं।

चार्ज करती हैं मोटी रकम

काजल राघवानी आज के समय में भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकीं हैं, वह फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपनी हर फिल्म के लिए 20-25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

पवन सिंह संग लगाती हैं स्क्रीन पर आग

काजल राघवानी भोजपुरी के कई सुपरस्टार संग काम कर चुकीं हैं। उनकी जोड़ी खेसारी संग दर्शक बेहद पसंद करते थे, लेकिन जब से दोनों के बीच अनबन हुई तब से अब काजल राघवानी पावर स्टार पवन सिंह संग स्क्रीन पर आग लगा देती हैं। काजल रघवानी फिल्मों के साथ ही म्यूजिक वीडियो के जरिए भी दर्शकों के बीच धमाका करती रहती हैं। काजल राघवानी इंस्टाग्राम पर भी बेहद पॉपुलर हैं, उन्हें 3.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Tags:    

Similar News