Bhojpuri Video: इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने शीतला माता के दर्शन कर की ये विनतीं, पवन सिंह के प्यार में हुआ बुरा हाल!

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने भी नए साल शुरआत बेहद सादगी के साथ किया, कहा, 'धैर्य रखें, हर दुख के बाद सुख जरूर आता है।

Update: 2023-01-02 08:19 GMT

Bhojpuri Actress Priyanka Pandit (Image Credit-Social Media)

Bhojpuri Actress Priyanka Pandit: जहाँ पूरी दुनिया ने नए साल के जश्न को अपने अपने अंदाज़ में मनाया वहीँ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने भी नए साल शुरआत बेहद सादगी के साथ किया। उन्होंने साल 2023 की शुरुआत शीतला माता का आशीर्वाद लेकर की जहाँ वो अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माँ से विनती करती नज़र आईं।

शीतला माँ से आशीर्वाद लेकर एक्ट्रेस ने नए साल की शुरुआत की उन्होंने इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैंस को दी। वो अक्सर अपने अकाउंट से कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहतीं हैं। वहीँ उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर कर के अपने फैंस को बताया कि वो शीतला माँ का दर्शन करने आईं हैं। तस्वीरों में वो काफी सिंपल लुक में नज़र आ रहीं हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रहीं हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'धैर्य रखें, हर दुख के बाद सुख जरूर आता है... मां शीतला के आशीर्वाद से 1/1/2023 की शुरुआत किया मां की कृपा आप सब पर बनी रहे जय माता दी।' तस्वीरों में एक्ट्रेस मल्टीकलर की ब्लैंककिट ओढ़ी हुई है। वहीँ एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में कई कमैंट्स आने लगे। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा,' आपको ओढ़ने के लिए ब्लैंककेट ही मिला क्या? वहीँ एक फैन ने लिखा, 'कब सुख आएगा पंडित जी?'फैंस तरह तरह के कमैंट्स कर के उनकी तारीफ भी कर रहे हैं कोई उन्हें ब्यूटीफुल बोल रहा है तो कोई उनके लुक की तारीफ करता नज़र आ रहा है। 

प्रियंका पंडित की चर्चा सबसे ज़्यादा तब हुई थी जब उन्हें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से प्यार हो गया था लेकिन वो उनसे शादी नहीं कर पाई जिसकी वजह भी काफी दिलचस्प थी। दरअसल एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो पवन से शादी इसलिए नहीं कर सकतीं क्योकि,' वो राजपूत हैं और मैं पंडित हूँ।' दोनों की जाती अलग होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकती।   

Tags:    

Similar News