Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'लव वाला डोज' मचा रहा धमाल, देखिए VIDEO
Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना ‘लव वाला डोज’ (Love Wala Dose) रिलीज हो गया है।;
खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) कि आने वाली फिल्म 'बापजी' (Baapji) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच इस फिल्म के सभी गाने रिलीज हो रहे हैं। आज इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का बोल 'लव वाला डोज' (Love Wala Dose) है। यह गाना रिलीज होते ही भोजपुरिया दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव का एचडी सॉन्ग 'लव वाला डोज' 22 सितम्बर 2021 को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का यह डीजे सॉन्ग इस समय तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव अभिनेत्री ऋतु सिंह (Ritu Singh) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऋतु सिंह 'लव वाला डोज' गाने में नाइट पहन कर खेसारी लाल के साथ रोमांस कर रही हैं। इन दोनों कलाकारों ने अपने डांस से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मधुर आवाज दिया है अल्का झा ने और लिरिक्स दिया है आजाद सिंह ने। जबकि इस सुपरहिट सॉन्ग के डायरेक्टर है ओम झा।
आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म 'बाप जी' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म के ट्रेलर में बाप और बेटे के बीच का रिश्ता दिखाया गया है। वहीं आने वाली फिल्म 'बाप जी' में खेसारी लाल यादव के बाप का रोल किया है मनोज टाईगर ने। इसके अलावा इस फिल्म में लीड रोल में है भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी, ऋतू सिंह, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सम्भावना सेठ। फिलहाल खेसारी लाल यादव का यह गाना इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है । वहीं खेसारी के फैंस उनकी आने वाली फिल्म बाप जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।