Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना 'दरद उठेला' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की जान और यूपी-बिहार की शान खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का जलवा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-07 10:14 GMT

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की जान और यूपी-बिहार की शान खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का जलवा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इनके सभी गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का गाना 'दरद उठेला' (Darad Uthela) रिलीज हो चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का अदांज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। यह HD सॉन्ग DJ पर खूब धम मचा रहा है।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) 'दरद उठेला' 3 सितंबर 2021 को रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 39 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने ने कुछ ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह इंटरनेट पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव का गाना 'दरद उठेला' में उनके साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता। खेसारी और रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने पारा बढ़ा दिया है। इन दोनों के केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वजह है कि बहुत कम दिनों में इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Full View

बता दें कि गाना 'दरद उठेला' में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने। जबकि लिरिक्स लिखे हैं प्रकाश परदेशी ने। वहीं इसका म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने और डायरेक्टर हैं पवन पाल। अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'तू झूठी तेरा प्यार झूठा' (Tu Jhoothi Tera Pyaar Jhootha) यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आई थी। इन गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। यह गाना फिल्म 'बाप जी' का है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आवाज दिया है सिंगर खुशबू तिवारी ने। जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने दिया है। वहीं इस सॉन्ग का म्यूजिक दिया है ओम झा ने।

Tags:    

Similar News