Bhojpuri Gana: पवन सिंह का गाना 'दिल के दरदिया' हुआ रिलीज, आप भी देखें यहां धमाकेदार VIDEO

Bhojpuri Gana: पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी गायिकी और एक्टिग के दम पर भोजपुरी जगत में धमाल मचा रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-03 09:19 GMT

पवन सिंह (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Gana: पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी गायिकी और एक्टिग के दम पर भोजपुरी जगत में धमाल मचा रहे हैं। इस मुकाम तक पहुचने के लिए पवन सिंह ने कड़ी मेहनत की है। आज किसी गाने को सुपरहिट करने के लिए उनका नाम ही काफी है। पवन सिंह ने कई सुपहिट गाने दिए हैं। पवन सिंह के गाने का जादू आज भी दर्शकों के बीच कायम है।

इस बीच पवन सिंह का गाना 'दिल के दरदिया' (Dil Ke Daradiya) रिलीज हो चुका है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यह वीडियो सॉन्ग आज यानी 3 सितंबर 2021 को वेव म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं लेकिन इसे 19 हजार लोग देख चुके हैं। पवन सिंह का यह वीडियो सॉन्ग बहुत सादगी भरा है। इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह नजर आ रही है। यह HD सॉन्ग लोगों को दीवाना बना रहा है। इस DJ सॉन्ग को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। यह गाना तेजी से मिलियन क्लब की ओर बढ़ रहा है। पवन सिंह और अंजना सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट पर गर्दा मचा दिया है। पवन सिंह का यह वीडियो सॉन्ग बिल्कुल अलग है।

Full View

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना 'कजरा कत्ल करवा दी' (Kajra Katal Karwa Di) रिलीज हुआ था। भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'कजरा कत्ल करवा दी' 23 अगस्त 2021 को एंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जिसे मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सहर आफसा नजर आई थी। इस गाने में पवन सिंह के साथ गाया है हनी बी ने। जबकि इस HD गाने का म्यूजिक दिया है ओम झा ने और लिरिक्स लिखा है यादव राज ने।

Tags:    

Similar News